फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   inld, aap, policies, election, abhay singh chautala, hooda, chief minister

'आप' की नीतियां हरियाणा में आजमाएगी इनेलो

Fri, 03 Jan 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jan 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
inld, aap, policies, election, abhay singh chautala, hooda, chief minister

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए हर समय तैयार रहने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने हुड्डा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, घपलों और घोटालों को लोगों तक पहुंचाने और कांग्रेस सरकार के काले कारनामे उजागर करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान छेड़ने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा इनेलो ने प्रदेश भर में व्यापारियों और शहरी इकाईयों की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। ये फैसला इनेलो राज्य कार्यकारिणी की गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने की।

बैठक में हुड्डा सरकार द्वारा भर्तियों के नाम पर किए जा रहे घोटालों की कड़े शब्दों में निंदा की गई। दोनो नेताओं नेप्रदेश के भूमि घोटालों और भर्ती घोटालों की जांच हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट के किसी कार्यरत न्यायाधीश की देखरेख में करवाए जाने की मांग की गई।


बैठक में बढ़ती महंगाई, प्रापर्टी टैक्स लागू किए जाने, बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, लोगों को भेजे जा रहे गलत बिलों की निंदा करते हुए पांच अलग-अलग प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

प्रदेश भर में व्यापारियों एवं शहरी इकाइयों की बैठकें आयोजित करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इस कमेटी में पूर्व वित्त मंत्री मांगे राम गुप्ता, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री केएल शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और रामराज मेहता भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed