{"_id":"a8bd856ed5317e1c7af701d29f3f66c3","slug":"indian-pm-manmohan-singh-haryana-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीन को हरियाणा दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीन को हरियाणा दौरे पर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन जनवरी का दिन हरियाणा के लिए खास साबित होने वाला है। इस दिन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह बहादुरगढ़ के साथ लगते गांव जसौर खेड़ी में पहुंचकर राष्ट्र की दो महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रदेश में उत्साह है।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री तीन जनवरी को जसौर खेड़ी गांव में ग्लोबल परमाणु अनुसंधान केंद्र की आधारशिला रखने के साथ-साथ करीब 2035 करोड़ की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की आधारशिला भी जसौर खेड़ी में रखेंगे।
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान बाढ़सा के एस-2 के प्रागंण में बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री जसौर खेड़ी में बनने वाले डिग्री कालेज की आधारशिला रखेंगे। करीब दस एकड़ में बनने वाले इस कालेज से जसौर खेड़ी के साथ आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
दीपेंद्र ने कहा कि जसौर खेड़ी में स्थापित होने वाले विश्व स्तरीय परमाणु अनुसंधान केंद्र से पूरे हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर आ गया है।
इस परियोजना को हरियाणा में लाने के लिए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं। गत 12 दिसंबर को सांसद ने प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से मुलाकात कर जसौर खेड़ी में परमाणु अनुसंधान केंद्र और गोरखपुर में लगने वाले परमाणु संयंत्र केंद्र की आधारशिला के लिए समय मांगा था।
दीपेंद्र के मुताबिक ग्लोबल परमाणु अनुसंधान कें द्र एक तरह से दुनिया की पहली न्यूक्लियर साइंस यूनिसर्विटी होगी। पिछले दिनों अमेरिका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इसकी घोषणा भी कर चुके हैं।