{"_id":"9e1b8eae976c0c2b8ee55b9137cb2068","slug":"including-the-newly-married-couple-who-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता समेत दो ने फांसी लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव विवाहिता समेत दो ने फांसी लगाई
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2013 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सारन क्षेत्र के नंगला एन्क्लेव पार्ट-दो में एक नव विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी ओर, पर्वतीया कॉलोनी में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
नंगला एन्क्लेव पार्ट-दो मेें त्रिलोक सिंह रहते हैं। चार माह पूर्व ही लकड़पुर में रहने वाली दुर्गा के साथ उनका विवाह हुआ था। बताया गया है कि रविवार को त्रिलोक सिंह घर के जरूरी कामों में लगे हुए थे। दोपहर में दुर्गा अपने कमरे में थी। शाम 5 बजे परिवार के लोगों ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और अंदर फंदे से दुर्गा लटकी हुई है।
विज्ञापन
उधर, पर्वतीया कॉलोनी की गली नंबर-7 में सोनू अपने परिवार के साथ रहता था। उसके साथ ही मकान के अलग-अलग कमरों में उसके भाई भी रहते हैं।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को सोनू के साले की शादी दिल्ली में थी। उसकी पत्नी जीनत शादी में शामिल होने के लिए जा चुकी थी। शाम को सोनू अपने कमरे में ही था। बाद में उसके भांजे ने देखा कि सोनू फंदे से लटका हुआ है। जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सोनू के सुइसाइड किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है
विज्ञापन