फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   husband kills his wife

पति का फिल्मी अंदाज, ऐसे उतारा पत्नी को मौत के घाट

Sat, 05 Oct 2013 10:12 PM IST
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
बवानीखेड़ा (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Sat, 05 Oct 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
husband kills his wife
हरियाणा में बवानीखेड़ा के वार्ड 11 निवासी बृजपाल ने अपनी पत्नी रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने शव को पंखे से लटका दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई गांव बापोड़ा निवासी रविंद्र ने बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी 17 साल पहले बवानीखेड़ा निवासी बृजपाल के साथ हुई थी। उसकी बहन के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


बेटी की उम्र 14 और पुत्र की उम्र सात वर्ष है। शुक्र्रवार रात उनके पास फोन आया कि उनकी बहन की मौत हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो रेखा का शव पंखे से लटका हुआ था। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि उनकी बहन की हत्या कि गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र ने बताया कि बृजपाल अक्सर शराब पीकर उनकी बहन के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार को उसने अपनी मां परमेश्वरी के  कहने पर रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी।


घटना को आत्महत्या करार देने के  लिए शव को पंखे से लटका दिया गया। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर बवानीखेड़ा निवासी मृतका के पति बृजपाल और सास परमेश्वरी के खिलाफ हत्या का मामला मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि महिला की मौत का मामला उनके संज्ञान में आया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed