फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hundreds worker sitting on hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे सैकड़ों कर्मचारी

Wed, 23 Oct 2013 09:42 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
फतेहाबाद/ब्यूरो। Updated Wed, 23 Oct 2013 09:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds worker sitting on hunger strike
हरियाणा में हरियाणा स्टाफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय सहित सभी विभागों के बोर्डों, निगमों और सहकारी संस्थाओं के लिपिक वर्ग, चौथे दर्जे व कंप्यूटर ऑपरेटरों ने लघु सचिवालय के सामने सामूहिक भूख हड़ताल की। इसका संचालन जिला सचिव सुरेन्द्र शर्मा ने किया। अपनी मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला प्रधान ओमनाथ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान रमेश शर्मा, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह ने भूख हड़ताली कर्मचारियों को बताया कि लंबे आंदोलन के बावजूद हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब के समान वेतनमान की मांग को स्वीकार नहीं किया गया है जबकि सरकार ने अपने मंत्रियों, विधायकों व बोर्ड निगमों के प्रधानों के वेतन व भत्तों में लाखों रुपये मासिक की बढ़ोतरी बिना किसी बहस के कर ली है।
विज्ञापन


यदि सरकार ने समय रहते पंजाब के समान वेतनमान की मांग को स्वीकार न किया तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ और कर्मचारी महासंघ द्वारा घोषित सांझे आंदोलनों में भी लिपिक वर्गीय कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी व कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ मिलकर बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और सभी विभागों का काम काज ठप करते हुए सभी कार्यालयों के कर्मचारी 13 नवंबर को हड़ताल में भाग लेंगे और 12 नवंबर की रोडवेज की हड़ताल को भी पूर्ण समर्थन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव सीएन भारती, एसकेएस राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सरबत पूनियां, कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान हरिचन्द कम्बोज, नगरपालिका के रमेश तोसामड़, बिजली विभाग के भूप सिहं और वीएलडीए पृथ्वी सिहं बाना, पटवार यूनियन के पृथ्वी सिंह काकड़, एसकेएस ब्लाक प्रधान पवन कड़वा, कृष्ण नैन, धर्मपाल, रतिया ब्लाक के सचिव रणधीर मेहरा, बिजली विभाग के कृष्ण मेहरा, महासंघ के मुन्शी राम, रोडवेज के शिव कुमार आदि नेताओं ने भी लघु सचिवालय पहुंचकर चतुर्थ श्रेणी व लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

सांय 4 बजे सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी ने हड़ताली कर्मचारियों को जूस पिलाकर सामूहिक भूख हड़ताल का समापन करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed