{"_id":"b21a54196d1bececabe3539a75e759bb","slug":"holding-400-bags-of-urea-from-private-warehouse-warehouse-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी गोदाम से यूरिया खाद के 400 बैग पकड़े, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी गोदाम से यूरिया खाद के 400 बैग पकड़े, गोदाम सील
सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा में किसानों को सब्सिडी पर दिए जाने वाले गेहूं के बीज के खुले बाजार में ब्लैक में बेचे जाने के खुलासे के बाद वीरवार को कृषि विभाग ने रंगड़ी रोड पर खेत में बने एक गोदाम से 400 बोरी यूरिया खाद पकड़ी है।
भारी मात्रा में खाद पकड़े जाने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है। जिला उपायुक्त डॉ. जे गणेशन ने जांच के आदेश दिए हैं।
बुधवार देर शाम कृषि विभाग को सूचना मिली कि रंगड़ी रोड पर एक खेत में बने गोदाम में खाद का अवैध भंडारण किया गया है।
कृषि विभाग के सब डिवीजन एसडीओ सुखदेव सिंह, जिला क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी सुभाष चंद्र ने मौके पर पहुंच कर गोदाम सील कर दिया।
वीरवार सुबह दोनाें अधिकारियों ने गोदाम में पहुंचकर गोदाम के मालिक राजेंद्र कुमार उर्फ टीटू चावला की मौजूदगी में गोदाम की सील खोली।
गोदाम में 400 बैग उत्तम यूरिया के भरे हुए थे। राजेंद्र चावला ने बताया कि उसने उक्त खाद अनाजमंडी की 33 नंबर दुकान रवि कुमार एंड कंपनी से खरीदी है।
खाद के बैग उसने सीधे रेलवे स्टेशन से उठवाए हैं। उपायुक्त डॉ. जे गणेशन कृषि विभाग से खाद की डिटेल मांगी है कि किसको खाद के कितनी बैग दिए गए हैं।
इससे पहले बुधवार को दो ट्रक गेहूं का बीज आईटीआई कॉलेज के नजदीक एक प्राइवेट गोदाम से बरामद हुआ था।
इन दोनों ट्रकों को सरकारी गोदाम से बुधवार सुबह अबूब शहर और डिंग मंडी के लिए रवाना किया गया था।
गेहूं के बीज जिस गोदाम से मिले थे, यह खाद गोदाम भी उन्हीं चावला बंधुआें का है। राजेंद्र चावला उर्फ टीटू और सुनील चावला उर्फ टोनी इन दोनों गोदामाें के मालिक हैं।
इनकी अनाज मंडी में चावला ट्रेडिंग कंपनी के नाम से 23 नंबर दुकान है।