{"_id":"def99ba9cca02cf0f9a46fd41b66969d","slug":"hjc-bjp-alliance-will-not-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की दो टूक, नहीं टूटेगा हजकां-भाजपा गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की दो टूक, नहीं टूटेगा हजकां-भाजपा गठबंधन
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में महागठबंधन और इनेलो-भाजपा गठजोड़ की अटकलों पर रविवार को भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने विराम लगा दिया।
सोनीपत के सेक्टर 12 में आयोजित परिवर्तन रैली में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने साफ कहा कि प्रदेश में भाजपा-हजकां गठबंधन मजबूत है और यह नहीं टूटेगा। आने वाले चुनाव गठबंधन मिलकर ही लडे़गा और केंद्र व प्रदेश में सरकार भी बनाएंगे। भाजपा नेता रमेश कौशिक द्वारा आयोजित रैली की भीड़ देखकर भाजपा नेता काफी खुश दिखाई दिए ।
सुषमा स्वराज ने कहा कि विरोधी पूरे देश में भाजपा की लहर से बौखला चुके हैं, जिससे गठबंधन के बारे मे अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर उनके और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के हस्ताक्षर हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि हम तीनों ही इस मंच पर मौजूद हैं और हमारे साथ हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई भी मौजूद हैं तो गठबंधन कहां से कमजोर दिखाई देता है। हजकां-भाजपा गठबंधन सर्वजातीय है और मिलकर चुनाव लडे़गा। उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर पहले कुलदीप बिश्नोई और बाद में भाजपा नेता मुख्यमंत्री बनेगा।
पूरे प्रदेश में होगी रैलियां
उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में रैलियां कर रही है और सोनीपत रैली से शुरुआत की गई है। इस रैली की भीड़ से साफ होता है कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने जा रही है।
सीएलयू पर घेरा
सुषमा स्वराज ने कहा कि यूपीए सरकार में सीएलयू इंडस्ट्री खूब पनप रही है। प्रदेश सरकार काफी संख्या में सीएलयू दे रही है और इसका पैसा किसी सरकारी खजाने की बजाय नेताओं की जेब में जा रहा है।
भूमि अधिग्रहण नहीं होगा, लीज पर लेंगे जमीन
सुषमा स्वराज ने कहा कि किसान का अपनी जमीन के साथ भावनात्मक जुड़ाव होता है इसलिए सरकार को इन्हें भूमिहीन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसान की भूमि का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। अगर विकास के लिए जरूरत पड़ी तो भूमि को लीज पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर बढ़खासला के किसानों की अगर जमीन लेनी पड़ी तो वो नए रेट के हिसाब से ली जाएगी।
खाद इंडस्ट्री को लाइसेंस दे सरकार : गडकरी
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के किसानों की जमीन हड़पकर किसानों को उजाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को खाद इंडस्ट्री को लाइसेंस देने चाहिए, जिससे अधिक इंडस्ट्री होने के कारण प्रतिस्पर्धा होगी और किसान को कम भाव में खाद मिल सकेगा।
कई नेता भाजपा में शामिल
रैली के आयोजक रमेश कौशिक ने कहा कि उनके साथियों ने उन्हें कई बार चुनाव जीतवाए हैं। भाजपा नेतृत्व में उन्हें जो जिम्मेदारी मिलेगी वे उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस मौके पर संजय पहलवान कांग्रेस को छोड़कर व ललित शर्मा राकंपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, सोनीपत विधायक कविता जैन, ओमप्रकाश धनखड़, प्रो. गणेशी लाल, वीरकुमार यादव, कृष्णपाल गुज्जर, मनीष ग्रोवर, संजय गौतम, सुधा यादव, रतनलाल कटारिया, अनिल जैन, रामबिलास शर्मा, अशोक गुप्ता, जगदीश मुखी, आईडी स्वामी, राजीव जैन, मनीष शर्मा, सुरेश भट्ट और रामेश्वर चौरसिया सहित काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।