{"_id":"69050ee6f3731487e30d790b","slug":"zardozi-handwork-in-sherwani-and-nakshi-work-in-lehenga-are-in-demand-hisar-news-c-21-hsr1005-741112-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शेरवानी में जरदोजी हैंडवर्क तो लहंगे में नक्शी वर्क की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शेरवानी में जरदोजी हैंडवर्क तो लहंगे में नक्शी वर्क की डिमांड
Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
हिसार सेक्टर 15 मार्केट में कपड़े की खरीददारी करती महिलाएं।
हिसार। 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही शादी की खरीदारी जोर-शोर से शुरू हो गई है और दिवाली के बाद फिर से मार्केट में ग्राहकों की भीड़ होने लगी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि शादियों के इस सीजन में उनका अच्छा कारोबार होगा।
शादियों के सीजन को देखते हुए कपड़ा व्यापारियों ने विशेष रूप से तैयारी की हुई है। उन्होंने लेटेस्ट डिजाइन व ट्रेंड के शेरवानी, लहंगे, कोट पैंट, साड़ियां व पार्टी वियर कपड़ों का स्टॉक किया हुआ है। अगर शेरवानी की बात करें तो बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइन उपलब्ध है जिनकी रेंज 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये के बीच है। हालांकि अगर इन्हें रेंट पर लेना चाहते हैं तो इनका रेंट 5 से 30 हजार रुपये के बीच है।
शेरवानी बेचने वाले कारोबारियों के अनुसार इस बार शेरवानी में जरदोजी हैंडवर्क व थीम एब्रॉयडरी की डिमांड है। इनमें कॉपर शेड, ब्राउन शेड का काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं लहंगे में नक्शी वर्क, एंटिक वर्क व लखनवी वर्क ट्रेंड में है। इनमें रेड कलर, वाइन कलर, रस्ट कलर व महरून कलर की खूब डिमांड है। लहंगे में 15 से 36 कली के लहंगे उपलब्ध है। अगर रेंज की बात करें को 20 हजार से लेकर 4 लाख रुपये तक लहंगे उपलब्ध है। मगर यदि रेंट पर लेने हैं तो इनका रेंट 10 से 30 हजार रुपये के बीच में है।
विज्ञापन
डिजाइनर कोट-पैंट देगा अलग लुक
अगर कोट पैंट की बात करें तो डिजाइन कोट पैंट, लाइकरा स्ट्रैच व जोधपुरी कोट पैंट की काफी मांग है। इनकी रेंज 5 से 15 हजार के बीच में है। कोट पैंट में ब्राइट कलर की काफी खरीद की जा रही है। इसी तरह डिजाइन ब्लेजर भी काफी खरीदे जा रहे हैं जिनकी कीमत 2 से 5 हजार रुपये तक है। वहीं साड़ियों में सिल्क पैटर्न, जरदोजी साड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इनमें रेड व हॉट पिंक कलर खूब बिक रहा है। इनकी रेंज 15 हजार रुपये तक है।
इस माह 14 दिन हैं शादियों के मुहूर्त
इस माह 14 दिन शादियों के मुहूर्त हैं। अगले माह तीन दिन शादियां हो सकेंगी। कैलाश पंचांग के निर्माता पंडित देव शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर से 30 जनवरी तक शुक्र अस्त रहेगा। इस दौरान शादियां नहीं होगी। उसके बाद 4 फरवरी 5, 10, 20 और 21 फरवरी को शादियों के मुहूर्त हैं। वहीं, मार्च में 9, 10, 11 और 12 को शादियों के मुहूर्त हैं। देवउठनी एकादशी दो नवंबर को है। इसे अनबुझ सावा कहते है। इस सावा में शादियां करने के लिए पंडितों से पूछने की जरूरत नहीं होती। दो नवंबर को जिले में 200 से ज्यादा शादियां होगी। शादियों के लिए धर्मशालाओं, होटल, सामुदायिक केंद्र से लेकर बैंक्वेट हॉल काफी महीनों पहले ही बुक हो चुके हैं।
मुहूर्त की तिथियां
नवंबर: 2, 3, 7, 8, 12, 13, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 और 30 नवंबर
दिसंबर: 4, 5 और 6 दिसंबर
यह बोले कारोबारी
शादियों के लिए दुल्हा-दुल्हन व परिवार वाले जोर शोर से खरीदारी कर रहे हैं। इस बार शेरवानी व लहंगे के कई नई डिजाइन व वैरायटी उपलब्ध है। मार्केट में एक बार फिर से चहल पहल हो गई है। अप्रैल तक चलने वाले शादियों के सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
- गुड्डू भाई लहंगे वाला।
शादियों का सीजन नजदीक आते ही कोट पैंट व ब्लेजर की बिक्री काफी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में सेल और बढ़ेगी। ग्राहकों की रेंज व पंसद के अनुसार काफी वैरायटी उपलब्ध है।
- सुरेंद्र बजाज, रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी।
शादियों में साड़ी का अहमा एक महत्व होता है। अब शादियों का सीजन आ गया है तो साड़ियों की सेल काफी बढ़ गई है। हमारे पास एक से बढ़कर एक वैरायटी उपलब्ध है।
- दीपक अग्रवाल, साड़ी संसार।