फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   youth murdered in revenge

रंजिश में युवक की धारदार हथियारों से हत्या

Sun, 29 Dec 2013 09:00 PM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो Updated Sun, 29 Dec 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
youth murdered in revenge
शास्त्री मार्केट में रविवार दोपहर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक पर पहले से ही सात मामले दर्ज थे और मारपीट को लेकर आरोपियों से उसकी रंजिश चली आ रही थी।


जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद के वार्ड नंबर छह निवासी महेंद्र सिंह उर्फ बच्ची रविवार दोपहर शास्त्री मार्केट जा रहा था। इसी दौरान तीन-चार युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बच्ची जान बचाने के लिए एक क्लीनिक में घुस गया लेकिन हमलावर उसका पीछा करते हुए क्लीनिक के अंदर आ गए और हथियारों से बच्ची पर ताबड़-तोड़ वार कि ए।
विज्ञापन


जैसे ही बच्ची बेहोश होकर जमीन पर गिरा, हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग घायल को ऐलनाबाद के स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां से हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे सामान्य अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार महेंद्र के सिर, पेट और अन्य हिस्सों पर काफी जख्म थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी दिनेश कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई नरेश कुमार की शिकायत पर ऐलनाबाद निवासी हर्षवर्धन, वार्ड नंबर नौ निवासी कृष्ण कुमार और काना सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ सात मामले दर्ज थे। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed