फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth injured in road accident dies during treatment after five days

Hisar News: सड़क हादसे में घायल युवक की पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत

Sat, 16 Dec 2023 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 16 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment after five days
बास। गांव मोहला के पास 11 दिसंबर को पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को 26 वर्षीय घायल युवक रोबिन की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। बास थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बता दें कि रोबिन मजदूरी का काम करता था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। रोबिन का ढाई महीने का एक बेटा है। वहीं रोबिन के पिता लकवे के कारण काम करने में असमर्थ हैं। उसकी मां भी काफी बीमार रहती है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव मोहला निवासी अनिल ने बताया है कि 11 दिसंबर को गांव के रजबाहे के पास मनरेगा का काम चल रहा था। सुबह करीब सवा दस बजे रजवाहे से कुछ दूरी पर उन्हें हादसा होने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उसका भतीजा रोबिन सड़क पर लहूलुहान पड़ा था। रोबिन की बाइक टूटी हुई हालात में सड़क किनारे पड़ी थी। मौके पर हादसा करने वाली पिकअप गाड़ी खड़ी थी। अनिल का आरोप है कि पिकअप गाड़ी के चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर रोबिन की बाइक को टक्कर मारी है। इसके बाद वो वाहन का प्रबंध करके रोबिन को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article