फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth dies due to roadways bus collision

Hisar News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to roadways bus collision
हिसार। बालसमंद रोड पर आर्यनगर गांव के पास हरियाणा रोडवेज बस टक्कर लगने से करीब 25 वर्षीय रवि की मौत हो गई। मृतक गंगवा गांव का रहने वाला था। जो किसी कार्य से आर्यनगर गांव में गया था। सोमवार शाम करीब 6 बजे हिसार से बालसमंद की ओर जाने वाली रोडवेज बस से रवि टक्करा गया। राहगिरों व स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। आनन-फानन में रवि को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। रवि के शव के पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। मंगलवार को आजाद नगर थाना पुलिस रवि के शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। अभी तक इस हादसे के सही कारणाें का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रवि के पिता जगदीश गांव में कारपेंटर का काम करता है। रवि की गांव में मोबाइल दुकान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed