फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar: Youth died due to drug overdose, syringe was in hand

Hisar: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, हाथ में लगी थी सीरिंज, शौचालय में मिला शव

Thu, 01 Jun 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2023 01:16 AM IST
सार

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष के सामने शौचालय में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। शहर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Hisar: Youth died due to drug overdose, syringe was in hand
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में नागरिक अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के सामने शौचालय में बुधवार सुबह 7.30 बजे एक युवक का शव मिला। युवक के बाएं हाथ में सीरिंज लगी हुई था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। शहर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 3 बजे एक युवक सीसीटीवी फुटेज में आपातकालीन कक्ष के सामने बने शौचालय में जाता दिखाई दिया। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। सुबह साढ़े सात बजे नर्सिंग ऑफिसर महेंद्री ने पीएमओ को सूचना दी कि शौचालय के अंदर युवक अचेत पड़ा है। कर्मचारियों की मदद से उसे बाहर निकाला, चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बाएं हाथ में सीरिंज लगी हुई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल निजी अस्पताल के शौचालय में मिला था शव
नशे की ओवारडोज के कारण कोहली गांव का रहने वाले सचिन की मौत हुई थी। उसका शव शहर के एक निजी अस्पताल के शौचालय में 9 जुलाई 2022 को मिला था। उसकी पत्नी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पत्नी को लेकर वह अस्पताल आया था। पुलिस ने इस संबंध में आंबेडकर बस्ती के रहने वाले एक व्यक्ति पर केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा 6 अप्रैल 2023 को पीरांवाली निवासी विजय की नशे के कारण मौत हुई थी।

9 साल में 23 की हो चुकी नशे से मौत
नागरिक अस्पताल से मिले आंकडों के अनुसार पिछले 9 सालों में 23 लोगों की नशे के कारण मौत हो चुकी है। ये सभी सीरिंज से नशा करते थे। ओएसटी सेंटर में हर रोज करीब 150 लोग नशा छोड़ने की दवा लेने के लिए आ रहे हैं।


मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बाएं हाथ में सीरिंज लगी हुई मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल पाएगा कि मौत किस कारण हुई है। - एएसआई सुरेंद्र कुमार, नई अनाजमंडी पुलिस चौकी इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed