{"_id":"6301222ebfe7eb7ee4454870","slug":"youth-bathing-in-canal-with-friends-goes-missing-hisar-news-hsr6396916104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा युवक लापता
विज्ञापन
हांसी: नहर में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ली मामले की जानकारी।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी (हिसार)। दोस्तों के साथ शनिवार को हांसी घूमने आया युवक सिवानी नहर में नहाते समय डूब गया। काफी तलाश के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं लगा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गोताखोर नहर में लापता युवक की तलाश कर रहे हैं।
भिवानी के हनुमान ढाणी निवासी 26 वर्षीय अनिल अपने दोस्तों मनीष व रवि के साथ शनिवार को हांसी घूमने आया था। तीनों दोस्त शाम चार बजे सिवानी नहर में नहाने के लिए भिवानी पुल पर पहुंचे। दोस्त अनिल व मनीष नहाने के लिए नहर में उतर गए। मनीष ने बताया की उन्हें तैरना नहीं आता था। नहर में पानी ज्यादा गहरा होने पर जब वे डूबने लगे तो बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। इस पर कुछ लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। लोगों ने किसी तरह मनीष को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन अनिल पानी में बह गया। सूचना पाकर हांसी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोर व आसपास के तैराकों ने अनिल को नहर में खोजने का प्रयास किया, मगर उसका पता नहीं चला।
शाम तक जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
गोताखोर और आसपास के लोग शाम तक नहर में युवक की तलाश में लगे रहे। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। घटनास्थल के पास नहर में करीब 10 फुट पानी बताया जा रहा है। मनीष ने बताया कि अनिल अविवाहित है और तीन भाइयों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन
पिछले महीने डूबा था एक छात्र
पिछले महीने एक छात्र निशांत भी नहर में नहाने के दौरान डूब गया था। प्रेमनगर का रहने वाला निशांत तीन बहनों का इकलौता भाई था और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हांसी में पढ़ता था। निशांत को तैरना नहीं आता था, लेकिन नहर में नहा रहे अपने तीनों साथियों को देखकर वह भी नहर में नहाने के लिए उतर गया था। दो दिन बाद सुल्तानपुर हेड के पास उसका शव मिला था।