फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth attacked with the intention of robbery, case filed against three

लूट के इरादे से युवक पर हमला, तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with the intention of robbery, case filed against three
हिसार।
विज्ञापन

बगला मार्ग पर कृभको प्लांट के तीन युवकों ने लूटपाट के इरादे से युवक पर हमला कर घायल कर दिया। युवक ने भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बीड़ निवासी कुलविंद्र ने बताया कि वह 18 जुलाई की सुबह किसी काम से चंडीगढ़ गया था। बाइक बस स्टैंड पर खड़ी की थी। 19 जुलाई की रात साढ़े 12 बजे बस स्टैंड पर पहुंचा और बाइक लेकर गांव की तरफ आ रहा था। जब बगला मार्ग पर कृभको प्लांट के पास पहुंचा तो रास्ते में तीन युवकों ने सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मैंने बाइक रोक दी और वहां से भाग गया। युवक मेरे पीछे दौड़े लेकिन पकड़ नहीं पाए। सिर पर हेलमेट पहना होने के कारण चोट नहीं लगी। कुलविंद्र का कहना है कि लूटपाट के इरादे से युवकों ने हमला किया था। सदर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed