फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth attacked in Hisar injured admitted to hospital

हिसार में युवक पर हमला: पेशी के लिए अदालत जा रहा था, रास्ते में 15 से 20 लोगों ने घेरा, चाकुओं से किए वार

Mon, 16 Dec 2024 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Dec 2024 03:52 PM IST
सार

हमलावरों से बचने के लिए युवक विधायक की कोठी में घुस गया, तभी हमलावर वहां से भाग गए। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं।

विज्ञापन
Youth attacked in Hisar injured admitted to hospital
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के सैनियान मोहल्ला निवासी युवक पर कुछ लोगों ने रास्ते में रोक कर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। सैनियान मोहल्ला निवासी सचिन पेशी के लिए जिला अदालत जा रहा था, तभी बीच रास्ते में उस पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पीएलए एरिया में नलवा विधायक रणधीर पनिहार की कोठी के सामने सचिन पर हमला किया। विधायक की कोठी के सामने 15-20 युवकों ने युवक उस पर चाकू से कई वार कर उसे जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन


हमलावरों से बचने के लिए युवक विधायक की कोठी में घुस गया, तभी हमलावर वहां से भाग गए। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




घायल सचिन ने बताया कि वह तेलियान पुल के पास चिकन कॉर्नर चलाता है। सोमवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर लघु सचिवालय की तरफ गया था। उसे अदालत में एक मामला में पेशी पर जाना था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ वापस आ रहा था। जब पीएलए में पहुंचा दो 15 -20 युवकों ने उसका रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके दोस्त भाग गए। सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed