{"_id":"6ab1fa779bc12c232a09c800","slug":"employees-in-haryana-have-raised-demands-including-ta-da-indefinite-sit-in-protest-by-roadways-staff-begins-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कर्मचारियों ने टीए-डीए सहित अन्य मांगें उठाई, आज से रोडवेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कर्मचारियों ने टीए-डीए सहित अन्य मांगें उठाई, आज से रोडवेज कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Tue, 22 Sep 2026 09:18 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:18 AM IST
सार
कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति की ओर से कहा गया कि आंदोलन से यात्रियों को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी महाप्रबंधक हिसार व संबंधित प्रशासन की होगी। आंदोलन से लोकल और लंबे रूटों की रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
टीए-डीए सहित 15 अन्य मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इससे रोडवेज बस सेवा भी प्रभावित हो सकती है। इससे पहले रोडवेज कर्मचारियों के घेराव के अल्टीमेटम के बाद महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने सोमवार को साझा संघर्ष समिति हिसार व हांसी की संयुक्त बैठक बुलाई। 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा के बावजूद ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर समिति सदस्य बैठक बीच में छोड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर 12 बजे हुई बैठक में टीए-डीए का भुगतान, तोड़े गए कमरों का पुनर्निर्माण और एचकेआरएन कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करने समेत अन्य लंबित मांगें रखी गईं लेकिन समाधान का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।समिति के हिसार व हांसी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 22 सितंबर को दोनों सब-डिपो में गेट मीटिंग कर आंदोलन शुरू किया जाएगा और महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। समिति की ओर से कहा गया कि आंदोलन से यात्रियों को होने वाली असुविधा की जिम्मेदारी महाप्रबंधक हिसार व संबंधित प्रशासन की होगी। आंदोलन से लोकल और लंबे रूटों की रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन