{"_id":"aa717b0530fbcf12b0ae286e61f5c9e6","slug":"youth-attacked-and-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला कर युवक को लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से हमला कर युवक को लूटा
सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात रानियां रोड पर चार-पांच युवकों ने एक युवक से चाकू दिखाकर बीस हजार रुपये की नकदी और चार एटीएम कार्ड छीन लिए। बाद में कार छीनने का प्रयास भी किया। विफल होने पर युवक को चाकू मारकर फरार हो गए।
बाद में सभी आरोपी युवक का पीछा करते हुए एक निजी अस्पताल में पहुंचे और तोड़फोड़ कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में युवकों की सभी हरकतें कैद हो गई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और एसएफएल टीम को बुलाकर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है।
चौपटा क्षेत्र के गांव हंजीरा निवासी रोहताश गांव में डेयरी चलाता है। शनिवार शाम को वह नई कार लेकर किसी काम से सिरसा आया था। काम निपटाने के बाद वह रात करीब दस बजे गांव माधोसिंघाना में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। रानियां रोड स्थित गुरुद्वारे से आगे सड़क पर एक बाइक पड़ा था और उसके पास एक युवक लेटा हुआ था। रोहताश ने ये सोचकर कार रोकी कि शायद कोई घायल तो नहीं है। जब वह कार रोककर उसके पास गया तो सड़क की दूसरी ओर पहले से खड़े चार-पांच युवक आए और उन्होंने रोहताश को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में रोहताश ने कहा कि हमलावरों ने उससे कार की चाबी मांगी। चाबी न देने पर युवकों ने उसके पेट में चाकू मारे। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। युवकों ने उसकी जेब में रखी करीब 20 हजार की नकदी, चार एटीएम कार्ड और कार के कागजात निकाल लिए। रोहताश ने कार की चाबी और मोबाइल नहीं दिया। जैसे-तैसे उसने शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत अपने रिश्तेदार को फोन किया, जिस पर वह कार लेकर मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया।
दो हमलावरों ने बाइक से उनका पीछा किया। दोनों युवक जनता भवन रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जिसके कारण युवकों की सारी हरकतें कैद हो गई। मौके पर पहुंचे डॉॅ. जेपी चौधरी ने एक युवक को पकड़ लिया था पर दूसरे युवक ने हमला कर उसे छुड़ा लिया और जाते-जाते अस्पताल के मेन गेट के शीशे तोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।