फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth arrested with 5 kg opium

5 किलोग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 5 kg opium
हिसार। पुलिस की स्पेशल टीम ने सेक्टर-15 से एक युवक को 5 किलो 50 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के जिला चतना गांव किशुनपुर डुमरिया के बबलू के पास से 4500 रुपये और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि उनकी टीम राजगढ़ मार्ग पर गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली की सेक्टर-15 में एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर सामुदायिक केंद्र के पास एक युवक बैग लिए खड़ा दिखाई दिया। शक के आधार पर युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें 5 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन

डोडापोस्त सप्लाई करने का मुख्य आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार
हिसार। पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने डोडा पोस्त सप्लाई करने के मुख्य आरोपी जावरी लाल को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने 13 मई को जावरीलाल के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई धर्मबीर ने बताया कि 13 मई को मुकलान गांव के पास एक ट्रक बरामद किया था। ट्रक में 525 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ था। उस समय ट्रक चालक सिरसा के अमरजीत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह ट्रक राजस्थान के रहने वाले जावरी लाल का है। मुख्य सप्लायर जोधपुर के जाजीवाल कलां निवासी जावरी लाल को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed