फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth arrested along with 33 kg garbage doda post, was supplied from Pilani, case registered against three

Hisar News: 33 किलो कचरा डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार, पिलानी से हुई थी सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested along with 33 kg garbage doda post, was supplied from Pilani, case registered against three
फतेहाबाद में एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा पकड़ा गया तस्कर व बरामद चूरापोस्त - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सिरसा की यूनिट ने गांव बरसीन के पास से एक युवक को तीन कट्टों में 33 किलो 300 ग्राम कचरा डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी तस्कर गांव हिजरावां कलां निवासी मुलखराज उर्फ राज ने बताया है कि उसने डोडा पोस्त पिलानी से मंगवाई थी। मामले में शहर पुलिस ने आरोपी तस्कर मुलखराज उर्फ राज, सप्लाई लेकर आने वाले आरोपी ढाणी काली कांकरा भूथनकलां निवासी टिटू उर्फ जगदीश व पिलानी निवासी टिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दीपक कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बताया की यूनिट सिरसा की एक पुलिस टीम गांव बरसीन फतेहाबाद में गश्त कर रही थी। इस दौरान युवक तीन कट्टों के पास खड़ा दिखाई दिया। टीम ने जब शक के आधार पर युवक को काबू करने की कोशिश की तो वह भागने लगा। जिसे काबू कर लिया गया। जांच की गई तो 3 कट्टों में 33 किलो 300 ग्राम डोडा चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुलखराज उर्फ राज निवासी हिजरावां कलां जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ढाणी काली कांकरा भूथनकलां निवासी टीटू उर्फ जगदीश को गांव पिलानी भेजकर टिंकू निवासी पिलानी से चूरापोस्त मंगवाया था। जिसे आरोपी टिटू उतारकर गया था। ये चूरापोस्त आगे सप्लाई होना था।
विज्ञापन

थाना शहर फतेहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। अब आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। सप्लायर के बारे में पता लगाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed