फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Younger brother killed by hitting a stick in goat grazing dispute

Hisar News: बकरी चराने के विवाद में छोटे भाई के सिर में डंडा मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Younger brother killed by hitting a stick in goat grazing dispute
मंडी आदमपुर (हिसार)। गांव चूलीकलां में वीरवार सुबह दो भाइयों ने साथ बैठकर शराब पी और इसी दौरान भेड़-बकरियां चराने को लेकर आपस में झगड़ा करने लगे। बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर में डंडा मारा, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बड़े भाई पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजस्थान प्रांत के गांव कर्णपुरा निवासी और वर्तमान में गांव चूलीकलां में रह रहे जसराम ने बताया कि उसके गांव कर्णपुरा के ही महावीर व उसका बड़ा भाई सरजीत उर्फ जीता करीब 3-4 सालों से गांव चूलीकलां में रह रहकर भेड़-बकरियां चराते थे। वीरवार सुबह करीब 9 बजे दोनों भाइयों ने शराब पी और गांव के सती मंदिर के सामने आपस में झगड़ा करने लगे। उसी दौरान सरजीत उर्फ जीता ने अपने हाथ में लिया डंडा महावीर के सिर में मारा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जसराम के बयान के आधार पर सरजीत उर्फ जीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सूचना मिलने पर डीएसपी व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौका का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी व तथ्य जुटाए। मृतक महावीर के शव को हिसार नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवाया है। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed