{"_id":"6ae39e3c2680d7d0cd0d7567","slug":"young-woman-swindled-out-of-rs-643-lakh-on-the-pretext-of-securing-a-job-in-the-army-hisar-news-c-21-hsr1005-983607-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6.43 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6.43 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
हिसार। सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती से 6.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों ने खुद को सेना का कैप्टन बताकर फर्जी दस्तावेज दिए और पैसे हड़प लिए।
मूल रूप से चरखी दादरी के गांव गोढड़ा व हाल सेक्टर 15 निवासी इनू ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानर निवासी कुलदीप से हुई थी। कुलदीप ने खुद को सेना का कैप्टन बताया और उसके भाई को जीडी पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया। आरोपी ने इसके लिए छह लाख रुपये मांगे और अपनी पत्नी प्रिया से भी बात करवाई। इनू ने कुलदीप के खाते में और नकद मिलाकर कुल 643800 रुपये दिए।
आरोपियों ने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, ओएमआर शीट और ज्वाइनिंग लेटर भी दिए। ज्वाइनिंग की तय तारीख 15 जून 2026 को कुलदीप ने बहाना बनाकर टाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। सिविल लाइन थाने से जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।