फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young woman molested by youths who went to hotel with friend

दोस्त के साथ होटल गई युवती के साथ युवकों ने की छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Young woman molested by youths who went to hotel with friend
हिसार। सिरसा हाईवे पर स्थित एक होटल पर अपने दोस्त संग गई युवती के साथ गाड़ी में सवार चार-पांच युवकों ने छेड़छाड़ और मारपीट की। आरोपियों ने युवती के दोस्त को पिस्तौल दिखाकर धमकी दी। आरोप है कि हमला करने वालों ने युवती से सोने की चेन और बाली भी छीन ली। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में शहर निवासी एक युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ 23 सितंबर को देर रात सिरसा हाईवे पर एक होटल में खाना खाने गई थी। जब वे होटल के अंदर गए, तो वहां पर शराब पीए हुए युवक ने उसे धक्का मारा। इस बात को लेकर युवक के साथ उसकी बहस हो गई। तब होटल वालों ने उसे समझाकर बाहर कर दिया। हम खाना खाकर आधे घंटे बाद बाहर निकले। होटल के गेट के आगे चार-पांच युवक शराब पीए खड़े थे। जब बाहर निकली तो उस युवक ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो उसने मेरे सिर पर बोतल मारी। दोस्त बीच बचाव करने लगा तो उन युवकों ने उसे भी पीटा, जिससे उसको चोटें लगी। उसके बाद हमलावरों ने मेरी सोने की चैन व बाली तोड़ ली। एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। उन लड़कों के पास काले रंग की स्कॉर्पियो थी। डायल 112 पर कॉल की तो पुलिस पहुंची। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed