{"_id":"699b246beed913f5e908f1ca","slug":"young-man-who-came-to-intervene-in-a-fight-in-hisar-was-attacked-with-a-sharp-weapon-and-killed-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हत्या: झगड़े का बीच बचाव करने आए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, छाती और गर्दन पर किए कई वार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में हत्या: झगड़े का बीच बचाव करने आए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, छाती और गर्दन पर किए कई वार, मौत
Sun, 22 Feb 2026 09:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 22 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के सेक्टर 9/11 मोड के नजदीक रविवार की शाम करीब 6:30 बजे मनीरतन रियल एस्टेट के सामने कुछ लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान अमन प्रॉपर्टी के मालिक कलम सिंह छुड़वाने के लिए मौके पर पहुंचे। जहां झगड़ा कर रहे अज्ञात युवकों ने कलम सिंह की छाती और गर्दन में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद कलम सिंह को उपचार के लिए जिंदल हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कमल सिंह गांव लाडवा के रहने वाले थे और हिसार के मकान नंबर-268 गली नंबर 5 दयानंद कॉलोनी में रहते थे। इस घटना के बाद इलाके के लोग घबराए हुए हैं। वहीं पुलिस मौके पर है और लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन