{"_id":"642dbc4899149259a604a956","slug":"young-man-stabbed-to-death-in-dispute-over-hookah-filling-hisar-news-c-21-hsr1007-99027-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हुक्का भरने के विवाद में युवक की छुरी घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हुक्का भरने के विवाद में युवक की छुरी घोंपकर हत्या
विज्ञापन
लविश (फाइल फोटो)
हिसार/उकलाना मंडी। उकलाना की भट्ठा बस्ती में माता शेरावाली के जागरण के दौरान हुक्का भरने के विवाद में तड़के तीन बजे युवक लविश (18) की छुरी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई लखन के बयान पर अजय, सागर, सुमित, सोनू और गौरव के खिलाफ हत्या, मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छुरी से हृदय में गहरा जख्म हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के हाथ और कमर में भी छुरी के निशान मिले हैं।
पुलिस के दी गई शिकायत में लखन ने बताया कि 2020 में पिता सतीश की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। छोटा भाई लविश मजदूरी करता था। मंगलवार को पड़ोस में रहने वाली धनपति के घर माता शेरावाली का जागरण था। हम तीनों भाई भी जागरण सुनने के लिए गए हुए थे। बस्ती के बाकी लोग भी मौजूद थे। धनपति के रिश्तेदार तलवंडी राणा से आए हुए थे।
बुधवार तड़के करीब 3 बजे छोटा भाई जगजीत जागरण से उठकर हुक्का भरने के लिए चौपाल में गया था। वहां अजय, सागर, सुमित, सोनू और गौरव ने जगजीत के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।। भाई रोता हुआ जागरण के बाहर आया। भाई की आवाज सुनकर वे भी जागरण से बाहर आए थे। इसी दौरान पांचों युवक वहां आए और लविश को पकड़ लिया। अजय ने छुरी से लविश पर कई वार कर दिए। घायल हालत में भाई को सरकारी अस्पताल ले गए, वहां से चिकित्सक ने बरवाला सीएचसी रेफर कर दिया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।