फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man named after calling the married woman, asking her to divorce her husband and harassing her

विवाहिता को फोन कर उसे अपने पति से तालाक लेने की बात कहने व परेशान करने युवक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man named after calling the married woman, asking her to divorce her husband and harassing her
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने खंड के एक गांव में विवाहित के बयान के पर उसे फोन कर अपने पति से तलाक लेने की कहने व परेशान करने के आरोप में एक युवक को नामजद करते हए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में आदमपुर खंड के गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 महीने पहले हुई थी। वह जांडली निवासी अंकित को पिछले 4 साल से जानती है और वह उसके साथ पढ़ता था। शादी के बाद 22-23 जून को उसके पास किसी लड़की से फोन करवाया और अंकित भी कॉन्फ्रेंस पर था। उसने उससे फोन पर बात करते हुए कहा कि वह अपने पति से तलाक ले ले, नहीं तो वह उसका तलाक करवा देगा। पीड़िता ने बताया कि अंकित ने उसे धमकी दी थी कि वह फेसबुक पर लाइव आकर सुसाइड कर लेगा। चार-पांच दिन तक वह ऐसे ही उसे धमकी देता रहा। उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो अंकित ने उसके पति से बात की और कहा कि उससे तलाक ले ले। पीड़िता ने इस बारे में 1091 पर काल की तो अंकित ने उनसे माफी मांग ली। आरोप है कि अंकित ने नंबर बदलकर उसके पास मैसेज किया है कि वह उसका तलाक करवाकर ही रहेगा। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर अंकित को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धारा 354ए, 354डी, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed