फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man given lift and snatched mobile phone and cash

Hisar News: युवक को लिफ्ट देकर मोबाइल फोन और नकदी छीनी

Mon, 25 Dec 2023 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 25 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Young man given lift and snatched mobile phone and cash
हिसार।
विज्ञापन

मिर्जापुर चौक के पास दो युवकों ने एक युवक को लिफ्ट दी। बाद में रास्ते में बाइक रोककर उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। इस संबंध में मिर्जापुर गांव के रहने वाले मोनू ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पहले रास्ता पूछा
पुलिस को दी गई शिकायत में मिर्जापुर गांव के रहने वाले मोनू ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री है। रविवार देर शाम को गांव जाने के लिए मिर्जापुर चौक पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। युवकों ने मेरे पास बाइक रोक दी। बाइक चला रहे युवक ने नियाणा गांव का रास्ता पूछा। उसके बाद युवक ने मेरे गांव के बारे में पूछा तो उसे बता दिया कि मिर्जापुर गांव है। युवक ने कहा कि मिर्जापुर गांव में मेरी मौसी रहती है। यह कहने के बाद उनके साथ बाइक पर बैठ गया। गांव से कुछ दूर पहले युवकों ने बाइक रोक दी और नीचे उतार कर मेरे साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान युवकों ने मेरा मोबाइल फोन और 500 रुपये की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed