फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young advocates should work with honesty, integrity, and hard work: Amit Rana

युवा अधिवक्ता ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से काम करें: अमित राणा

Thu, 29 Oct 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 29 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young advocates should work with honesty, integrity, and hard work: Amit Rana
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन अमित राणा का स्वागत करते बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी। स
हिसार। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन अधिवक्ता अमित राणा ने युवा अधिवक्ताओं से अपने पेशे में ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ता वरिष्ठों से निरंतर सीखें, उनके अनुभव का लाभ उठाएं और उनका सम्मान करें।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के बार रूम में आयोजित समारोह में अमित राणा का स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में चयनित बार सदस्य कुलदीप और छवि सरदाना तथा सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) पद पर चयनित राजीव तुरकिया को सम्मानित किया गया। हरित क्षेत्र की देखरेख में योगदान के लिए अधिवक्ता अशोक कुमार बिश्नोई को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बार प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया ने कहा कि अमित राणा का सहयोग बार के विकास कार्यों को गति देगा। सचिव समीर सिहाग ने बताया कि राणा लगातार तीसरी बार बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित हुए हैं और बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भी सेवाएं दे चुके हैं। राणा ने विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये का चेक प्रधान को सौंपा। समापन पर पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शॉल भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed