फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   You have to go through dirty water for drinking water.

पेयजल के लिए गंदे जल की अग्निपरीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
You have to go through dirty water for drinking water.
उकलाना मंडी। वार्ड-6 के शास्त्री नगर में सीवरेज का पानी सड़क पर ओवरफलो होकर घरों में घुसने के कारण लोग परेशान है। कई दिन से लगातार गंदे पानी के बीच लोग रहने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जनस्वास्थ्य प्रशासन नहीं जागा हैं। सीवरेज का गंदा पानी जहां सड़क पर परेशानी का सबब बना हुआ है, तो वहीं घरों के अंदर भी पानी घुसने के कारण लोगों में आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शास्त्री नगर में सीवरेज की समस्या से हालात बदतर हो चुके हैं। इसके कारण लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने में भी इसी गंदे पानी के अंदर से जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग से कई बार की है, लेकिन शिकायत देने के बाद भी हालात बदतर हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्षद और चेयरमैन से विकास कार्य और समस्याएं हल नहीं होती है तो वे अपने पद से इस्तीफा दे दें। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता कुलदीप कोहाड़ ने कहा कि समस्या का जल्द ही निवारण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed