फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   You are all ministers, whether the minister's feeling has come or not: Dr. Kamal Gupta

मिनिस्टर तो आप सारे हैं, मिनिस्टर वाली फीलिंग आई या नहीं : डॉ. कमल गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
You are all ministers, whether the minister's feeling has come or not: Dr. Kamal Gupta
हिसार। हम हिसार को स्वच्छता में इंदौर की तरह से फर्स्ट देखना चाहते हैं। क्या आप लोग हिसार को नंबर वन देखना चाहते हो या नहीं। इसके लिए अगर स्वच्छता जुर्माना लगा तो भुगत लोगे। यह बात स्थानीय निकाय मंत्री बनकर पहली बार हिसार पहुंचे डॉ. कमल गुप्ता ने शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहीं। इसके जवाब में कुछ कार्यकर्ताओं हां कहां तो कुछ ने नहीं बोला।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि गौतम सरदाना हिसार के मिनिस्टर हैं, और मिनिस्टर तो आप सारे हैं, हां या ना। हर नागरिक को मंत्री वाली फीलिंग आनी चाहिए। मिनिस्टर वाली फीलिंग आपमें आई या नहीं आई। आपके हिसार का कोई व्यक्ति पंचकूला में छापे मारे, सारे आईएएस की मीटिंग ले तो गर्व महसूस होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि मेयर गौतम सरदाना एक-एक वार्ड में 20 से 30 हजार लोगों को एक साथ जुटाकर सफाई अभियान चलाएं। बीस दिन में सभी वार्ड के साथ पूरा शहर साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

---
कैटल फ्री, मल्टी लेवल पार्किंग, सफाई पर करेंगे काम...
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हिसार को कैटल फ्री बनाने की दिशा में काम करेंगे। बस अड्डे की दीवार को हटाने के प्रस्ताव पर भी मंथन होगा। मल्टीलेवल पार्किंग के काम में तेजी लाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का काम दिसंबर तक पूरा होने की संभावना है। इस साल के आखिर में बड़ा विमान उतारने की पूरी कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर...
पुलिस की टुकड़ी ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान सिंह राणा, मेयर गौतम सरदाना मौजूद रहे।

---
पूर्व चेयरमैन के मंच पर छूए पैर...
डॉ. कमल गुप्ता ने पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल के मंच पर ही पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर जवाहर सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुजीत कुमार, दस्तावेजी कमेटी के प्रदेश प्रमुख प्रवीण जैन, पूर्व विधायक वेद नारंग कर्ण सिंह रानौलिया, मंदीप मलिक, रवि सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, राजेन्द्र सपरा, सुरेश गोयल धूपवाला, रामचन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, रतन सैनी, सुरेन्द्र सिंह सैनी, गायत्री यादव, सुदेश चौधरी, वैभव बिदानी आदि उपस्थित रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed