फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Yoga classes started in DHBVN, Pranayama was done on the first day

Hisar News: डीएचबीवीएन में शुरू हुई योग कक्षाएं, पहले दिन प्राणायाम कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Yoga classes started in DHBVN, Pranayama was done on the first day
​हिसार योग ​शिविर में हिस्सा लेते कर्मचारी 
हिसार। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ऑपरेशन सर्कल हिसार के अधीक्षण अभियंता ओमबीर के निर्देशन में कर्मियों व उनके परिवारजनों के लिए योग कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। राजगढ़ रोड स्थित कार्यालय के पार्क में यह योग कक्षाएं चलेंगी। योग कक्षाएं रोजाना योग शिक्षक सुरेंद्र हिंदुस्तानी के नेतृत्व मेें 7 से 8 बजे तक चलेंगी। योग कक्षाओं के पहले दिन 25 से अधिक कर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

योग शिक्षक सीए सुरेंद्र पानू हिन्दुस्तानी सीए ने योग साधकों को प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान के युग में मनुष्य जैसे-जैसे भौतिक सुविधा सम्पन्न साधनों का दास बनता जा रहा है। प्रकृति से दूर होता जा रहा है। जिस कारण गंभीर कैंसर, एड्स आदि का शिकार होने लगा है। तनाव और चिंता के कारण उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, हृदय रोग, मधुमेह ने हर दूसरे आदमी को बीमारियों से घेर लिया है। योगासन, प्राणायाम, भोजन, दिनचर्या, रात्रिचर्या पर कहा कि निरंतर योग करने से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से हम राष्ट्र, परिवार व निगम के लिए बेहतर सेवाएं प्रदान करके जीवन में खुशहाली ला सकते है। इस अवसर पर दिनेश आर्य, संजय ठकराल, विनोद कुमार, राजेश जैन, दिनेश बांगा, वीरेंद्र सिंह, साहिल कुकरेजाॉ, सुरेंद्र मोर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी योग साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed