{"_id":"6282a4203ec9826a051d842b","slug":"yashi-company-against-the-decision-of-the-house-will-not-go-home-will-fix-the-assessment-notice-hisar-news-hsr6318530139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस के फैसले के खिलाफ ‘याशी’, घर जाकर नहीं, कैंप लगा दुरुस्त करेगी असेसमेंट नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस के फैसले के खिलाफ ‘याशी’, घर जाकर नहीं, कैंप लगा दुरुस्त करेगी असेसमेंट नोटिस
विज्ञापन
हिसार। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करवाने याशी कंपनी हाउस के फैसले की अवमानना कर अपनी मनमानी कर रही है। हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था कि कंपनी घर-घर जाकर असेसमेंट नोटिस की गलतियों को दुरुस्त करेगी ताकि लोगों को परेशान न उठानी पड़े। मगर कंपनी प्रबंधन हाउस के फैसले के खिलाफ जाकर वार्ड वाइज मेगा शिविर लगा रही है। इस मामले में निगम के अधिकारी भी कंपनी का साथ दे रहे हैं।
बता दें कि 26 व 27 अप्रैल को नगर निगम की हाउस की बैठक हुई थी। बैठक में पार्षदों ने प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में भारी खामियां होने की बात कही थी। साथ ही हाउस ने बहुमत से प्रस्ताव पास किया था कि याशी कंपनी की पेमेंट पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के असेसमेंट नोटिस में आ रही गलतियों को कंपनी के कर्मचारी लोगों के घर-घर जाकर ठीक करेंगे। याशी कंपनी की ओर से 17 मई को शहर के चार वार्डों में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
कंपनी की 5 प्रतिशत गलतियां ही माफ
निगम अधिकारियों के अनुसार सर्वे में कंपनी की सिर्फ 5 प्रतिशत गलतियां ही माफ की जा सकती है, जबकि अभी तक 11 प्रतिशत से ज्यादा गलतियां मिल चुकी हैं। अगर गलती 5 से 10 प्रतिशत के बीच में होती है तो कंपनी से हर प्रॉपर्टी पर निर्धारित देय राशि से दोगुनी राशि, 11 से 15 प्रतिशत के बीच में चार गुना, 16 से 20 प्रतिशत में आठ गुना और इससे ज्यादा गलतियां मिलने पर सर्वे रद्द करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
शहर में कुल 1.44 लाख प्रॉपर्टी
निगम प्रशासन के अनुसार मौजूदा सर्वे में शहर में कुल 1.44 लाख प्रॉपर्टी मिली हैं, जिनमें से करीब 40 हजार खाली प्लॉट हैं। उधर कंपनी की मानें तो अभी तक करीब 10 हजार आपत्तियां उनके पास आई हैं।
कंपनी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। हाउस के फैसले को ही लागू करवाया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। साथ ही प्रत्येक वार्ड की चार-चार गलियों में सर्वे करवाकर यह पता लगाया जाएगा कि वास्तव में सर्वे में कितनी सच्चाई है। जनता को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। सभी पार्षद व मैं खुद इस मामले में जनता के साथ खड़ा हूं। - गौतम सरदाना, मेयर
कंपनी की तरफ से वार्ड वाइज कैंप लगाना सरासर गलत है। नियमानुसार कंपनी घर-घर जाकर ही इन त्रुटियों को ठीक करे। अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है तो जल्द ही इसे लेकर जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। - अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड 14
निगम के अधिकारी व कंपनी ऐसा करके हाउस का अपमान कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कंपनी घर-घर जाकर ही लोगों के असेसमेंट नोटिस की गलतियों को ठीक करे। - अनिल जैन, पार्षद, वार्ड 1
घर-घर जाकर असेसमेंट नोटिस की त्रुटियों को दुरुस्त करने का फैसला हाउस की बैठक में लिया गया था। इसे लेकर अभी सरकार की ओर से हमारे पास कोई आदेश नहीं आए हैं। हम भी कंपनी को घर-घर जाकर गलतियों को ठीक करने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। क्योंकि यह टेंडर स्थानीय नहीं प्रदेश स्तर पर किया गया है। याशी कंपनी के मेगा कैंप के अंतर्गत 17 मई को शहर के चार वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। लोगों की सुविधा को देखते हुए इन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। - राहुल सैनी, सचिव, नगर निगम