{"_id":"65c90477f9483161570a191c","slug":"x-rays-done-till-130-in-the-night-hisar-news-c-21-hsr1005-319530-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रात डेढ़ बजे तक किए गए एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रात डेढ़ बजे तक किए गए एक्स-रे
Sun, 11 Feb 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बिजली वितरण निगम के एएलएम और एसए पद पर चयनित हुए युवा मेडिकल बनवाने के लिए तीन दिन से लगे हुए हैं। शनिवार रात डेढ़ बजे तक चयनित युवाओं के एक्स-रे हुए। वहीं रात दो बजे से ही युवा मेडिकल बनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय के बाहर लाइन में लग गए। सर्दी के मौसम में व्यवस्था न होने के कारण युवा ठंड में ठिठुरते रहे। वहीं रविवार को दिनभर अस्पताल में कोई व्यवस्था न होने के कारण युवा घंटों लाइन में लगे रहे। तीन दिन से युवा मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने में लगे हैं।
युवा बोले- कोई व्यवस्था नहीं
नागरिक अस्पताल में मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने आए युवाओं का कहना है कि वे तीन दिन से मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लगे हुए हैं, लेकिन मेडिकल प्रमाणपत्र बनकर तैयार नहीं हुआ है। युवाओं का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। एक चिकित्सक को दिखाने के लिए पूरा दिन लग रहा है। उसके बाद दूसरे चिकित्सक को दिखाने में समय लग रहा है। चिकित्सकों को दिखाने के बाद एक्स-रे और ईसीजी करवाने में वक्त लग रहा है। उन्होंने बताया कि रात डेढ़ बजे तक एक्स-रे होते रहे। वहीं रात दो बजे तक सीएमओ कार्यालय के बाहर युवा लाइन में बैठ गए।
सीएमओ कार्यालय का किया गेट बंद
रविवार दोपहर सीएमओ कार्यालय में 15 के करीब युवा फार्म पर हस्ताक्षर करने के लिए अंदर चले गए। यह देखकर वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने कार्यालय के दरवाजे बंद कर दिए। काफी देर तक शोर शराबा होता रहा। वहीं देर शाम तक मेडिकल बनवाने की प्रक्रिया जारी थी।