फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   X-ray machine closed in community health center

Hisar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन बंद, जर्जर हो चुकी इमारत

Mon, 15 Jul 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 15 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine closed in community health center
हिसार। शहर से 10 किलोमीटर दूर आर्यनगर गांव में 41 साल पहले बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरात जर्जर हो चुकी है। पिछले एक साल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन और दांतों की जांच करने वाली मशीन बंद पड़ी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे तक टूट चुके हैं। दीवारों पर सीलन आई हुई है। बारिश के मौसम में जलभराव हो जाता है और छत टपकने लगती है। टपकती छत के नीचे बैठकर चिकित्सक मरीजों का उपचार करते हैं। एक्स-रे और दांतों की जांच वाली मशीन खराब होने के चलते मरीजों को शहर के नागरिक अस्पताल में आना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का टोटा है और दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन


सात चिकित्सक हैं तैनात
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एसएमओ और छह मेडिकल ऑफिसर कार्यरत हैं। लेकिन इमरात की हालत जर्जर हो चुकी है और दीवारों पर सीलन आई हुई है। यहां पर गर्भवती महिलाओं के लिए डिलवरी की सुविधा है। गर्भवती महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे नागरिक अस्पताल रेफर किया जाता है। लेकिन यहां पर दवाइयों की कमी है। जिस कारण मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आर्यनगर के अंतर्गत 25 गांव आते हैं। अस्पताल में 30 बेड की सुविधा है। यहां पर हर रोज 150 के करीब मरीज दवा लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के मौसम में होता है जलभराव
बारिश के मौसम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव हो जाता है। ज्यादा पानी भरने पर स्वास्थ्य केंद्र को गांव की चौपाल में शिफ्ट करना पड़ता है। हर साल पानी भरने के बाद यहीं होता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला है उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

बंद पड़ी है एक्स-रे मशीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी समय से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। ऐसे में एक्स-रे करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता है। इसके अलावा यहां पर कई प्रकार की दवाइयां भी नहीं मिलती वे बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। आंखों की जांच करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र में आई थी। चिकित्सक ने जांच के बाद दवा और चश्मा लिख दिया। एक दवा तो मिल गई लेकिन चश्मा नहीं मिला। सुरता देवी, आर्यनगर

दांतों की जांच के लिए हिसार जाना पड़ता है
बारिश के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर और कमरों के अंदर पानी भर जाता है। ऐसे में अस्पताल के अंदर जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इसके अलावा यहां पर दांतों की मशीन काफी समय से खराब पड़ी है। दांतों की जांच करवाने के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता है। इसके अलावा कई टेस्ट करवाने के लिए भी नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता है। सूरज, रावलवास कलां


नए भवन के लिए भेज रखा है पत्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो कमियां हैं, उन्हें जल्द दूर कर दिया जाएगा। इसके अलावा नए भवन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा हुआ है। डॉ. सपना, सीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed