फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestler Sweety Malik wins gold at Khelo India University Games

Hisar News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहलवान स्वीटी मलिक ने जीता सोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sweety Malik wins gold at Khelo India University Games
स्वर्ण पदक के साथ पहलवान स्वीटी मलिक। 
हिसार। राजस्थान के भरतपुर में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उमरा की 22 वर्षीय पहलवान स्वीटी मलिक ने बुधवार को स्वर्ण पदक जीता है। 50 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल मुकाबले में स्वीटी ने महाराष्ट्र की पहलवान को बाईफाल चित कर पदक पर कब्जा किया है। वहीं, स्वीटी ने सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की पहलवान को 9-5 से हराया था। पहलवान स्वीटी उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में कोच संजय मलिक के पास अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

पहलवान स्वीटी ने बताया कि उन्होंने 10 साल पहले कुश्ती से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। वह बताती है कि उसके चाचा ओमप्रकाश उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल में कुश्ती का अभ्यास करते थे। उनके साथ मैं भी जाती थी। धीरे-धीरे कुश्ती के प्रति मेरी भी रूचि बढ़नी शुरू हो गई। उसके बाद चाचा ओमप्रकाश ने कोच संजय मलिक से मिलवाया और कुश्ती का अभ्यास शुरू करने की बात कही। फिर मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कुश्ती में ही अपना कॅरिअर बनाने की ठान ली। स्वीटी ने बताया कि चाचा ओमप्रकाश नेशनल स्तर पर कांस्य पदक जीत चुके हैं। स्वीटी पांच बहनों में चौथे नंबर की है।
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप में जीत चुकी 20 पदक
पहलवान स्वीटी मलिक बताती हैं कि नेशनल चैंपियनशिप में वह 20 पदक जीत चुकी हैं। इनमें ज्यादातर स्वर्ण पदक शामिल हैं। स्वीटी ने बताया कि इस चैंपियनशिप के लिए वह पिछले काफी समय से तैयारी कर रही थी। अब स्वीटी का उमरा के एशियन स्पोटर्स स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। 2019 में स्वीटी ने अंडर-15 एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। जूनियर नेशनल में दो स्वर्ण और कैडेट नेशनल में दो स्वर्ण, अंडर-15 नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा कर चुकी हैं। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी स्वीटी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीटी की उपलब्धियां
- 2018 में कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य
- 2019 में अंडर-15 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण
- 2022 में जूनियर एशिया चैंपियनशिप में रजत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed