{"_id":"685ade1cdd0056b19409b993","slug":"wrestler-manisha-won-the-gold-medal-hisar-news-c-21-hsr1020-654031-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पहलवान मनीषा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पहलवान मनीषा ने जीता स्वर्ण पदक
Tue, 24 Jun 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
हिसार। वियतनाम में हुई अंडर-17 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में धिकताना की बेटी एवं पहलवान मनीषा यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 69 किलोग्राम भारवर्ग में मनीषा ने फाइनल में चीन की पहलवान को 8-0 से हराकर पदक पर कब्जा किया। सेमीफाइनल मुकाबले में मनीषा ने कजाकिस्तान की पहलवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
मनीषा गंगवा स्थित सुशील कुमार एकेडमी में कोच जसबीर सिंह ढाका के पास तीन साल से प्रशिक्षण ले रही हैं। मनीषा के पिता अजय यादव ने बताया कि बेटी ने इसी साल खेलो इंडिया और स्कूली नेशनल में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब एक बार फिर बेटी ने सोना जीत नाम रोशन किया है। परिवार के सदस्यों की मानें तो मनीषा को यहां तक पहुंचाने में कोच के अलावा ताऊ बोबी यादव का भी काफी सहयोग रहा है।