{"_id":"685adf121d16187c0308060d","slug":"work-worth-20-lakhs-started-without-measurement-instead-of-beautification-of-johar-questions-arose-hisar-news-c-21-hsr1020-653990-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिना पैमाइश शुरू हुआ 20 लाख का काम, जोहड़ पर सुंदरीकरण के बजाय उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिना पैमाइश शुरू हुआ 20 लाख का काम, जोहड़ पर सुंदरीकरण के बजाय उठे सवाल
Tue, 24 Jun 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
लधवानी जोहड़ पर नारियल फोड़कर सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत करतीं नगरपालिका चेयरपर्सन वंदना केडिय
पवन प्रेम सारस्वत। शहर के वार्ड-3 स्थित ऐतिहासिक लधवानी जोहड़ के संदरीकरण कार्य की शुरुआत मंगलवार को नगरपालिका चेयरपर्सन वंदना केडिया ने नारियल फोड़कर करवाई। इस योजना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। काम में जोहड़ की सफाई, इंटरलॉकिंग और तारबंदी शामिल है। हालांकि काम शुरू होते ही इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि न तो अब तक जोहड़ की पैमाइश करवाई गई है और न ही कब्जे हटवाए गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार लधवानी जोहड़ की कुल भूमि लगभग 4 एकड़ है, लेकिन कब्जों और सीमांकन की कमी के चलते यह काफी सिमट गई है। कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध निर्माण भी कर रखे हैं। अमर उजाला इस मुद्दे को पहले भी कई बार प्रमुखता से उठाता रहा है। लंबे समय से उपेक्षित इस जोहड़ से उठने वाली बदबू के कारण लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
चेयरपर्सन वंदना केडिया ने कहा कि चुनाव से पहले 100 दिन में जोहड़ पर काम शुरू करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि अब यह जगह गंदगी की नहीं, सुंदरता की मिसाल बनेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा युवा नेता बजरंग अग्रवाल शेरड़ा, पंजाबी सभा प्रधान कपिल तनेजा, एडवोकेट दिनेश अरोड़ा, पार्षद दीपक शर्मा, प्रतिनिधि विवेक सोनी, पूर्व अध्यक्ष सुरेश खटक व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पूर्व वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश कोठारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पैमाईश के काम शुरू करना नियमों की अनदेखी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे पहले भी इस जोहड़ पर लाखों खर्च हो चुके हैं, लेकिन नतीजा शून्य रहा। यदि इस बार भी कागजों में विकास दिखाने की कोशिश हुई तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
वार्ड-3 पार्षद संजय राणा ने कहा कि यह उनका पहला वादा था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों दिनेश वशिष्ठ, बिट्टू ग्रोवर, सोनू बलेचा, दिव्या, मंजू, अनिल किशोर, आनंद वर्मा, राजू सरदाना ने भी जोहड़ की सफाई शुरू होने पर संतोष जताया और कहा कि इससे बदबू व गंदगी की समस्या खत्म होगी।
नगरपालिका के जेई मनदीप सिंह ने बताया कि खुदाई, इंटरलॉकिंग और सुंदरीकरण के लिए टेंडर जारी हो चुका है, जबकि कब्जा हटाने की प्रक्रिया आगे शुरू होगी।
ठेकेदार उमेद मातानिया ने कहा कि हमें 20 लाख का टेंडर मिला है, जिसमें जोहड़ की सफाई, तारबंदी और इंटरलॉकिंग ब्लॉक बिछाने का कार्य शामिल हैं। समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाएगा।