फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work will be done to increase the width and strengthen the five roadways of Nalwa assembly at a cost of 34 crores.

34 करोड़ की लागत से नलवा विधानसभा के पांच सड़क मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने व मजबूतीकरण का किया जाएगा कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Work will be done to increase the width and strengthen the five roadways of Nalwa assembly at a cost of 34 crores.
मंगाली में श्री बालाजी गोशाला महोत्सव एवं गो-भागवत कथा समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर - फोटो : Hisar
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गांव मंगाली स्थित श्री बालाजी गोशाला के वार्षिक समारोह एवं गोभक्त कथा समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की तरफ से रखी गईं एक दर्जन से अधिक मांगों को मंजूर किया, जिसमें 34 करोड़ की लागत से नलवा विधानसभा के पांच सड़क मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने व मजबूतीकरण की मांग भी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंगाली की पांच पंचायतों में विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगाली में प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोशालाओं के विभिन्न कार्यों के लिए 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। गोशालाओं में बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने गोशाला में बनाए जाने वाले शेड एवं चारा के प्रबंधन के बजट को बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेलों में चिह्नित किए गए व्यक्तियों ने 80 हजार आवेदन जमा करवाए हैं। इनमें से 40 हजार फार्म गोपालन एवं दुधारू पशुओं की डेयरी स्थापित करने से संबंधित हैं। साहीवाल नस्ल को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की जाने वाली डेयरियों पर भी अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वह रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर गोबर की खाद का प्रयोग करें।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर की इन मांगों को किया पूरा
- बासड़ा माइनर व स्याहडवा माइनर की रिमॉडलिंग का कार्य।
- 15 करोड़ रुपये की लागत से गारनपुरा माइनर की रिमॉडलिंग।
- 1.5 करोड़ रुपये की लागत से ओपी जिंदल माइनर के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
- मंगाली वाटर वर्कस को मीरकां माइनर की बजाय सिवानी फीडर से जोड़ा जाएगा।
- मंगाली में सिजनल परचेज सेंटर शुरू होगा।
- 22.50 करोड़ रुपये की लागत से कैमरी से स्याहड़वा रोड़ का पुनर्निर्माण।
- 3.5 करोड़ रुपये की लागत से मंगाली से रावतखेड़ा मार्ग की चौडाई बढ़ाने व मजबूतीकरण कार्य।
- 3.5 करोड़ रुपये की लागत से गंगवा से कैमरी रोड़ तक के सड़क मार्ग का पुनर्निर्माण।
- 2.5 करोड़ रुपये की लागत से स्याहड़वा से गारनपुर मार्ग दुरुस्त होगा।
- 2 करोड़ रुपये की लागत से स्याहड़वा-गारनपुरा रोड से दुबेटा मार्ग को किया जाएगा दुरुस्त।
महाविद्यालय के बनने से पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को मंगाली के राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के बनने से न केवल मंगाली की पांच पंचायतों बल्कि पूरे नलवा विधान सभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर-दराज नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के त्वरित निर्माण के लिए अधिकारियों को जरूरी हिदायत भी दी। मुख्यमंत्री 1857 की क्रांति व आजादी की लड़ाई के लिए शहादत देने वाले मंगाली के शहीदों की स्मृति में बनाए स्मारक पर पहुंचे। अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने स्मारक के सुंदरीकरण के लिए 42 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्य सभा सांसद डीपी वत्स, मेयर गौतम सरदाना, हांसी विधायक विनोद भयाना, भाजपा के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, एसपी लोंकेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, स्वामी राजेंद्रानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिलवाने की बात कहकर ले गए साथ, नहीं मिलवाया
गांव मंगाली झारा में अनुसूचित जाति के श्मशान और रविदास मंदिर व धर्मशाला की भूमि को फर्जीवाड़ा कर हड़पने वालों के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को पुलिस अधिकारी उन्हें सीएम से मिलवाने का आश्वासन देकर साथ ले गए लेकिन नहीं मिलवाया। ग्रामीण प्रवीण ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 डीएसपी बरवाला उनके बीच आए और बोले कि दो लोगों की कमेटी बना दो, वह उक्त कमेटी की सीएम से मुलाकात करवा देंगे। एडवोकेट जिले सिंह व संजय सेठी उन्हें साथ चले गए, मगर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सीएम से नहीं मिलवाया। सीएम के जाने के बाद मंगाली चौकी इंचार्ज ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट में दोषी मिलने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उन्होंने धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed