फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work to remove high tension light stuck due to imposition of code of conduct

Hisar News: आचार संहिता लगने से अटका हाईटेंशन लाइट हटाने का काम

Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 12 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Work to remove high tension light stuck due to imposition of code of conduct
हिसार। हिसार सर्कल में 91 क्षेत्र ऐसे हैं, जहां हाईटेंशन लाइन घर, स्कूल, फैक्टरी की छतों से सटकर गुजरती है, जो हादसों का कारण बन रही हैं। बिजली निगम की ओर से चार बार तारों को हटाने के लिए टेंडर लगाया, लेकिन किसी भी कंपनी ने आवेदन तक नहीं किया। अब निगम की ओर से पांचवीं बार 3.43 करोड़ का टेंडर लगाया लेकिन अब आचार संहिता के कारण कार्य पर ग्रहण लग गया।
विज्ञापन

आलम यह है कि अब बिजली निगम टेंडर लगाने की अनुमति के लिए फाइल चुनाव आयोग मुख्यालय भेजेगा। हालांकि मंगलवार को टेंडर की फाइल एसई कार्यालय में पेश की गई, जिस पर अधिकारी ने संबंधित कर्मचारी को इलेक्शन ऑफिस में फाइल भेजने के आदेश दिए। हिसार सर्कल में 5 माह से हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, चार बार टेंडर को एस्टीमेट सहित जारी किया, लेकिन एक भी कंपनी ने रूचि नहीं दिखाई। अब निगम ने पांचवीं बार में टेंडर की राशि भी बढ़ाई गई है। हिसार सर्कल में 11 मीटर के कुल 801 पोल व 9 मीटर के कुल 114 पोल लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में तारों की हाईटेंशन
पड़ाव चौक, मॉडल टाउन, मुलतानी चौक, छबील दास की गली, गांधी चौक, ऑटो मार्केट, पठाना मोहल्ला, न्यू मॉडल टाउन, न्यू मॉडल एक्सटेंशन, औद्योगिक नगर, राजगढ़ मोहल्ला, बडवाली ढाणी, जयदेव नगर, तेल डिपो रोड डबल फाटक, पुष्पा काम्पलेक्स, पीएलए मार्केट, कैमरी रोड, बस स्टैंड, सिटी थाना रोड, मोरी गेट, सैनियान मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, नई सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी, सेक्टर 1-4, सेक्टर 9-11, सेक्टर-14, डाबड़ा चौक, ठंडी सड़क रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता के कारण इस बार भी डेंजर लाइन हटाने का टेंडर नहीं लगाया जा सकता है। इसलिए इलेक्शन ऑफिस में फाइल को भेजकर टेंडर शुरू करने की अनुमति ली जाएगी। संबंधित अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वे अनुमति लेने के लिए इलेक्शन ऑफिस में फाइल भेजे। - ओमबीर, एसई, ऑपरेशन शाखा, हिसार सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed