फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work order issued to firm for cleaning in the city, work will start in two days

Hisar News: शहर में सफाई के लिए फर्म को वर्क ऑर्डर जारी, दो दिन में शुरू होगा काम

Wed, 12 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 12 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Work order issued to firm for cleaning in the city, work will start in two days
हांसी। शहर में सफाई के लिए नगर परिषद ने जींद की एक फर्म को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। फर्म की तरफ से दो दिन में काम शुरू किया जाएगा। वहीं वर्क ऑर्डर जारी होने के साथ ही मुख्य मार्गों से कचरे के ढेर से राहत मिलेगी। यह टेंडर एक वर्ष के लिए 2.34 करोड़ रुपये में दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से आखिरकार चार महीने के बाद शहर में सफाई का टेंडर अलॉट हो गया है। जींद की फर्म श्री श्याम एसोसिएट को टेंडर दिया गया है। नगर परिषद ने इस फर्म का चयन एक सप्ताह पहले कर लिया था, लेकिन वर्क ऑर्डर मंगलवार को जारी किया गया। इसके साथ ही शहर के मुख्य मार्गों की हालत सुधरेगी व कचरे का उठान जल्द होगा। नगर परिषद की तरफ से टेंडर 2.45 करोड़ रुपये में देने का अनुमान था। नगर परिषद के अधिकारियों ने मोलभाव कर 2.34 करोड़ रुपये में टेंडर दिया है। मोलभाव के बाद फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया गया।
विज्ञापन

यह टेंडर नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के चलते दिया गया है। इस टेंडर के अनुसार फर्म को दस वार्डों में सफाई करनी है। इसके अलावा मुख्य मार्गों की सफाई का काम भी फर्म का ही होगा। टेंडर एक वर्ष के लिए होगा। ऐसे में अब टेंडर लगने से शहरवासियों को कचरे के ढेरों से राहत मिलेगी। एजेंसी मुख्य मार्गों से कचरे का उठान कर डंपिंग स्टेशन पर कचरा डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन से बंद है कचरे का उठान
नगर परिषद बीते तीन महीने से एक पुरानी फर्म के सहारे काम चलाया जा रहा था। 31 जनवरी के बाद फर्म से काम करवाने को लेकर डीएमसी से अनुमति नहीं मिली। जिसके बाद फर्म के कर्मचारियों ने सफाई का काम बंद कर दिया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिससे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर आम देखने को मिल रहे हैं। अब टेंडर देने के बाद कचरे के ढेर से राहत मिलेगी।
एक जोन में होंगे दस वार्ड शामिल
शहर की सफाई का टेंडर देने लिए नगर परिषद ने एक जोन में दस वार्ड शामिल किए हैं। इसमें मुख्य रूप से वार्ड 1, 2, 20 से 25, 26 वार्ड का आधा हिस्सा व वार्ड 27 शामिल हैं।

यह है नगर परिषद के पास व्यवस्था
नगर परिषद के पास कच्चे व पक्के मिलाकर 140 सफाई कर्मी हैं। इसमें 114 कच्चे व 26 पक्के कर्मचारी हैं। इनमें से 18 कर्मचारी टिप्पर चलाते हैं। कचरा उठान के लिए दो ट्रैक्टर हैं। शहर से प्रतिदिन करीब 40 टन कचरा निकलता है।


वर्जन
शहर में सफाई का टेंडर देने के लिए फर्म को टेंडर दे दिया है। फर्म को बुधवार से काम शुरू करवाने के लिए कहा गया है। काम शुरू होने के बाद सफाई संबंधित समस्या नहीं आएगी। - डॉ.सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed