फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work on laying the mastic layer has begun

Hisar News: डेढ़ वर्ष बाद काठमंडी रोड पर मॉस्टिक लेयर बिछाने का काम शुरू

Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Work on laying the mastic layer has begun
हांसी में सड़क पर बिछाई गई मॉस्टिक लेयर। 
हांसी। काठमंडी रोड पर करीब डेढ़ वर्ष के बाद मॉस्टिक लेयर बिछाने का काम शुरू हो गया है। सितंबर 2023 में अमर उजाला ने रोड में गड़बड़ी की खबर को प्रकाशित किया था। जिसके बाद लोकनिर्माण विभाग ने ठेकेदार की पेमेंट अदायगी पर रोक लगा दी थी। अब ठेकेदार की तरफ से यहां पर फिर से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण रोड फिर से न टूटे इसलिए इस पर मॉस्टिक लेयर बिछाई जा रही है। इस लेयर को बिछाने में जो भी खर्च आएगा वह ठेकेदार वहन करेगा। रोड पर मॉस्टिक लेयर बिछाने के लिए विभाग के अधिकारियों ने पहले मुख्यालय से अनुमति ली है। यह लेयर आरओबी के ऊपर बिछाई जाती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे रोड की वाटर प्रूफिंग हो जाएगी और फिर से रोड नहीं टूटेगा। लेयर बिछाने के साथ ही यहां पर पानी निकासी के लिए सीवरेज मेनहोल के समीप जाली लगाई जा रही है, ताकी बारिश के दिनों में यहां पर पानी न खड़ा हो।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामला संज्ञान में आने के बाद ठेकेदार का बिल रोका हुआ था। ठेकेदार को रोड की मरम्मत करने के लिए निर्देश दिए। जिसके बाद उसने एक सप्ताह पहले काम करना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि काली देवी रोड से काठमंडी रोड को सितंबर 2023 में 92 लाख रुपये की लागत से लोकनिर्माण विभाग ने बनवाया था। इसके लिए नरवाना की एक फर्म को टेंडर दिया गया था। यहां पर सीसी रोड बनाया गया था। रोड 700 मीटर लंबा व 18 फुट चौड़ा है। लेकिन रोड बनने के साथ ही उखड़ने लगा था। इस रोड के ऊपर डाली गई तारकोल की लेयर रोड बनने के साथ ही उखड़ने लगी थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रोड से पानी की निकासी भी नहीं होती।




काठमंडी रोड को लेकर शिकायत थी कि रोड बनने के साथ ही टूटने लगा है। इस पर संज्ञान लेते हुए रोड को फिर से बनवाया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा।- विनोद भयाना, विधायक, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed