फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Work on construction of 12 meter wide foot over bridge at railway station started

Hisar News: रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Work on construction of 12 meter wide foot over bridge at railway station started
हिसार। रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए खड़े किए गए गार्डर। संवाद - फोटो : 1
हिसार। रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए प्लेटफार्म नंबर- 2, 3 और 6 नंबर पर गार्डर खड़े किए जा चुके हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 16.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्लेटफार्म नंबर-1 से प्लेटफार्म नंबर-6 पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू किया गया है। हालांकि अभी फुट ओवरब्रिज बनने में समय लगेगा। मगर फुट ओवरब्रिज बनने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने में आसानी होगी। निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज के पास लिफ्ट लगाने का प्रावधान भी है। अभी रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट लगी हुई हैं। जबकि छह प्लेटफार्म बने हुए हैं। प्लेटफॉर्म नंबर 1, 3, 5 और 6 पर भी लिफ्ट लगाई जाएगी ताकि यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं, रेलवे स्टेशन पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

एस्केलेटर हो रहा बार-बार बंद
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर लगे एस्केलेटर में बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। एस्केलेटर बीच में चलते-चलते बार-बार बंद हो रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं। कभी ऊपर चढ़ने वाली तो कभी नीचे उतरने वाली सीढि़या काम नहीं करती है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एस्केलेटर में कोई खराबी नहीं है। इसमें सेंसर लगा हुआ है। सीढि़यों के पास जाने पर सेंसर के माध्यम से एस्केलेटर अपने आप चालू हो जाता है। कई बार बच्चे भी एस्केलेटर के बटन के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इस कारण भी बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। - भूपेश, सीनियर डीसीएम, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed