फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woolen slippers provide relief to feet in winter, sales surge

Hisar News: सर्दी में पैरों को राहत दे रही ऊनी चप्पल, बिक्री में आया उछाल

Wed, 24 Dec 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 24 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woolen slippers provide relief to feet in winter, sales surge
हिसार। वॉटरप्रूफ वूलेन चप्पल।
हिसार। सर्दी बढ़ते ही बाजारों में ठंड से बचाव के उत्पादों की मांग बढ़ गई है। खास तौर पर पैरों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए अब केवल जुराब ही नहीं बल्कि फैंसी डिजाइन की ऊनी चप्पलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस बार बाजार में टेडी डिजाइन वाली ऊनी चप्पलें महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन

आकर्षक रंगों, मुलायम ऊन और आरामदायक डिजाइन के कारण ये चप्पलें युवतियों के साथ-साथ बच्चों को भी खूब पसंद आ रही हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार ऊनी चप्पलों में कई नए डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें टेडी, कार्टून और फ्लावर पैटर्न खास तौर पर शामिल हैं। ये चप्पलें न केवल देखने में सुंदर हैं, बल्कि ठंड से बेहतर सुरक्षा भी देती हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही वाटरप्रूफ ऊनी चप्पलों की मांग में भी वृद्धि देखी जा रही है। बारिश या नमी वाले मौसम में भी ये चप्पलें काफी उपयोगी साबित हो रही हैं, क्योंकि इनमें पानी अंदर नहीं जाता और पैर गर्म बने रहते हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरता जा रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ऊनी चप्पलों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। लोग अब आराम और स्टाइल दोनों को महत्व दे रहे हैं। उचित कीमत और आकर्षक डिजाइन के चलते ये चप्पलें हर वर्ग के ग्राहकों को लुभा रही हैं। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ इनकी मांग और तेज होने की संभावना है।
--------------

सर्दी शुरू होते ही ऊनी चप्पलों की बिक्री में तेजी आ गई है। इस बार टेडी डिजाइन वाली ऊनी चप्पल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। महिलाएं इसे घर के साथ-साथ बाहर पहनने के लिए भी खरीद रही हैं। सारा स्टॉक दिल्ली से लाते हैं। कीमत 200 से 500 रुपये के बीच होने से हर वर्ग की महिलाएं खरीदारी कर पा रही हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है।
-रमेश कुमार, राजगुरु मार्केट।
--------------

इस बार सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि क्वालिटी पर भी ग्राहक ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वाटरप्रूफ ऊनी चप्पलों की मांग काफी बढ़ी है, नमी के कारण महिलाएं ऐसी चप्पल चाहती हैं जो लंबे समय तक खराब न हों। नया स्टॉक जल्दी बिक जाता है। महिलाएं गहरे रंग की चप्पल ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस बार कारोबार उम्मीद से अच्छा चल रहा है और सर्दी बढ़ने के साथ बिक्री और बढ़ेगी।
-अनिल गुप्ता, राजगुरु मार्केट
------------

इस बार उन्हें टेडी डिजाइन वाली चप्पल सबसे ज्यादा पसंद आईं हैं। चप्पल देखने में काफी सुंदर और पहनने में भी काफी आरामदायक हैं। ऊनी चप्पल की कीमत भी ज्यादा नहीं है और क्वालिटी भी बढ़िया है।

- पूजा, ग्राहक
------------


ठंड और पानी से बचाव के लिए वाटरप्रूफ ऊनी चप्पल खरीदी है। वाटरप्रूफ होने से पैर भी सूखे रहते हैं और ठंड से बचाव भी हो जाता है। नए डिजाइन आने से अच्छे विकल्प मिल रहे हैंं और कीमत भी बजट में है।
- अनिता, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed