फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women self help group will get the responsibility of running the canteen

Hisar News: महिला स्वयं सहायता समूह को मिलेगी कैंटीन चलाने की जिम्मेदारी

Tue, 25 Jul 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 25 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women self help group will get the responsibility of running the canteen
हिसार- जिला परिषद के सभागार में महिला स्वंय सहायता समूह के कलस्टर लेवल पदा​​धिकारियों को संबो​​
हिसार। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। जिले में 2700 स्वयं सहायता समूह कर रहे हैं, जिसमें करीब 29 हजार से अधिक सदस्य हैं। 540 से अधिक स्वयं सहायता समूह एक लाख से अधिक का कारोबार रहे हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार अब महिलाओं को सरकारी कैंटीन में प्राथमिकता दी जाएगी। श्रम विभाग की ओर से दस रुपये थाली वाली कैंटीन खोली जाएंगी, जो इन महिला समूहों को ही दी जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को कैंटीन चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और रोजगार में मदद के लिए आश्वासन दिया। प्रशिक्षण प्रबंधक शरीफ अली ने बताया कि सरकारी कैंटीन में समूह की महिलाएं संचालित करेंगी। इसके लिए महिलाओं को रोहतक स्थित होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है। जिले की 15 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक विरेंद्र श्योराण ने बताया कि महिलाओं के लिए यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। इसमें महिलाओं को अकाउंट संबंधित जानकारी दी जा रही है। महिला समूहों के लिए दिए जाने वाले बजट को लेकर भी अवगत कराया जा रहा है। जिला कार्यात्मक प्रबंधक धर्मपाल सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अनु मलिक, क्लर्क रमेश कुमार भी उपस्थित रहे। विभिन्न खंड से आए पदाधिकारियों में संगीता पायल, उर्मिला, पूनम भोजराज, अनीता मिर्चपुर, सुनीता भैणी अमीरपुर, सोनू देवां, सोनिया भोजराज, अनु खरबला, शारदा गंगवा, रेखा आदमपुर, सुमन अग्रोहा, पूजा उकलाना, सीता बरवाला, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed