{"_id":"6387a080a8a556267b4b652d","slug":"women-s-state-boxing-championship-hisar-s-chandrika-and-neetu-hit-strong-punches-hisar-news-hsr64851938","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुमन स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप : हिसार की चंद्रिका और नीतू ने जड़े दमदार पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुमन स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप : हिसार की चंद्रिका और नीतू ने जड़े दमदार पंच
विज्ञापन
जाट कॉलेज में बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र ओर पानीपत के महिला खिलाड़ी एक दूसरे को पंच मा?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में जाट कॉलेज में यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से तीसरी राज्यस्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि म्हारी बेटियां बॉक्सिंग में सबसे ज्यादा मेडल जीत रही हैं। लड़कियों का बॉक्सिंग में आना बदलाव का संकेत है।चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में 45 से 48 किलो भार वर्ग में सिरसा की संजीता ने साई हिसार की मोनिका को हराया।
बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पानू ने कहा कि बॉक्सिंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधू के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता 3 दिसंबर तक चलेगी। देर शाम तक 40 से अधिक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। विजेता खिलाड़ी भोपाल में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगी। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटर ओमबीर हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता में ओलंपियन पूजा वोहरा, एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट स्वीटी बूरा, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीतू घणघस भी दमखम दिखाएंगी।
इस अवसर पर जाट कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीलम लांबा, द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबीर सिंह, यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान भगत सिंह, बॉक्सिंग संघ के सदस्य वेदप्रकाश, सहसचिव गुलशन पंचाल व विक्रम ढुल, आरओसी हितेश देशवाल, यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान आशीष कुकी, एडवोकेट मनोज कुश, जाट धर्मशाला सभा के पूर्व प्रधान जगजीत सिंधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम
45 से 48 किलो भारवर्ग
कैथल की निकिता ने झज्जर की तनु को, फतेहाबाद की पूजा ने मेवात को मुगली को, कुरुक्षेत्र की नितिका ने जींद की रेखा को, साई भिवानी की अन्नु ने यमुनानगर की सृष्टि को, दादरी की मनीषा ने करनाल की माफी को, रोहतक की गितिका ने हिसार की शालू को हराया।
48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग
साई हिसार की चंद्रिका ने चरखी दादरी की सीमा कुमारी को, फतेहाबाद की निशा रानी ने सोनीपत की सुनैना को शिकस्त दी।
50 से 52 किलो भारवर्ग
सिरसा की प्रियंका ने झज्जर की ममता को, पानीपत की शिवानी ने कुरुक्षेत्र की अंजली को, हिसार की नीतू रानी ने मेवात की सुमन को मात दी।
52 से 54 किलो भारवर्ग
कुरुक्षेत्र की नीतू ने हिसार की सोनू को, सोनीपत की किरण जांगड़ा ने यमुनानगर की सुशीला को, गुरुग्राम की चेतना ने रोहतक की हर्षी को, दादरी की रिंकू ने अंबाला की निधि को हराया।
54 से 57 किलो भारवर्ग
झज्जर की दिव्या ने साई हिसार की सुधा को, रेवाड़ी की रेखा ने यमुनानगर की रितु सीसवाल को, भिवानी की भारती ने सिरसा की अंजली को हराया।
58 से 60 किलो भारवर्ग
सिरसा की अंशुल ने करनाल की रूमन को पराजित किया।
63 से 66 किलो भारवर्ग
पलवल की कवंतिका ने पानीपत की महिमा को शिकस्त दी।