फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women's drive tractor and reached at protest place

हिसार में ट्रैक्टर चलाकर धरना स्थल पर पहुंची महिलाएं

Tue, 19 Jan 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women's drive tractor and reached at protest place
सिवानी मंडी: रैली में ट्रैक्टर चलाकर पहुंची युवती, जिसने ट्रैक्टर पर आई लव किसान का पोस्टर लगाया ? - फोटो : Hisar
जिले में टोल प्लाजा पर सोमवार को महिला किसान रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण और चौधरीवास टोल पर महिलाओं और किसानों की संख्या सबसे अधिक रही। एक ओर जहां काफी संख्या में महिलाएं ट्रॉलियों में बैठक कर टोल पर पहुंचीं, वहीं कुछ महिलाएं स्वयं भी ट्रैक्टर चलाकर टोल पर पहुंचीं। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

लांधड़ी टोल किसानों द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। 23 जनवरी को रामायण टोल पर जिले भर के किसान इकट्ठे होकर दिल्ली के लिए ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए रवाना होंगे। इसे लेकर तैयारियों पर चर्चा भी की गई। उधर, चारों टोल पर किसानों का धरना और टोल फ्री अभियान जारी रहा तथा किसानों के जत्थे दिल्ली में टिकरी बॉर्डर और शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए भी रवाना हुए।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं बाड्डोपट्टी टोल पर
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान मजदूर समन्वय संघर्ष समिति बरवाला व उकलाना तहसील के नेतृत्व में सोमवार को बाड्डोपट्टी टोल पर धरना जारी रहा। महिला किसान दिवस के मौके पर उकलाना व बरवाला ब्लॉक की सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करते हुए किसान आंदोलन को समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि वे केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को बताना चाहती हैं कि ये तीनों कृषि कानून देश की अर्थव्यवस्था को उजाड़ कर रख देंगे। जिसका गृहिणियों के चूल्हे चौके तक पर भी असर पड़ेगा। इसलिए इन कानूनों को देश की महिलाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगी। बाड्डोपट्टी टोल पर पहुंचने वाली महिलाओं में मामू देवी, शीला, देवी रंजू, भोमली कंडूल, रोशनी, सरोज, सावित्री चमार खेड़ा, पतासो, कृष्णा खैरी, बीरमति, किताबो, भतेरी, संतरो पाबड़ा, राजरानी, रीना, रामरति आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण टोल प्लाजा पर महिलाएं बैठीं क्रमिक अनशन पर
महिला किसान दिवस पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं रामायण टोल प्लाजा पर एकत्रित हुईं और धरना लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर महिला डॉ. वेद कौर पूनिया व सरोज बामल दोनों ही टोल पर सायं 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठीं। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से निर्मला खरकड़ा व संजू मय्यड़ और संचालन चाहना व आशा खन्ना ने किया। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला कमेटी हिसार की सचिव आशा खन्ना ने कहा कि देश की महिला कुर्बानी के लिए तैयार हैं। केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों पर संवेदनहीन बनी हुई है। उच्चतम न्यायालय ने भी किसानों के मुद्दों पर जो कमेटी बनाई है उनमें से तीन सदस्य तो पहले से ही कानूनों के पक्ष में है । ऐसे में किसानों को न्याय कैसे मिलने कि उम्मीद रहेगी।

बरवाला: बाडोपट्टी टोल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं।

बरवाला: बाडोपट्टी टोल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed