फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman worker engaged in road construction crushed by truck, dies

Hisar News: सड़क निर्माण कार्य में लगी महिला श्रमिक को ट्रक ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Woman worker engaged in road construction crushed by truck, dies
हिसार। जिले के दुर्जनपुर रोड पर मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य में लगी एक महिला श्रमिक को फैक्टरी से निकले ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे नंगथला निवासी जसवंत ने बताया कि उसकी मां चमेली देवी (60) दुर्जनपुर रोड पर सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रही थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पास की फैक्टरी से निकले एक ट्रक ने लापरवाही से चलते हुए उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पहला ही दिन था काम पर
जसवंत ने बताया कि उसकी मां का वहां मजदूरी का पहला दिन था। हादसे के बाद उसने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। हालांकि चालक का मोबाइल फोन मौके पर ही छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल पहले हो चुका पिता का निधन
जसवंत ने बताया कि उसके पिता का करीब 20 वर्ष पहले निधन हो चुका है। उसकी मां ने संघर्ष कर पांच बच्चों का पालन-पोषण किया। परिवार में तीन बहनें हैं जिनमें से दो विधवा हैं।

शव बुरी तरह क्षत-विक्षत
हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। अस्पताल में स्ट्रेचर पर लिटाने के दौरान शरीर के मांस के लोथड़े नीचे गिर गए जिन्हें बाद में कर्मचारियों ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed