फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman who came to attend sister's daughter's wedding dies due to pickup

बहन की बेटी की शादी में शामिल होने आई महिला की पिकअप की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman who came to attend sister's daughter's wedding dies due to pickup
हिसार। बहन की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आई किरतान निवासी सुनीता की पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शहर के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में सलेमगढ़ निवासी राजबाला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

राजबाला ने बताया कि वह उपरोक्त पते की रहने वाली है और घरेलू काम करती है उसके दो बेटे और बेटी है। सबसे बड़ी बेटी पूजा है। इसकी 6 मार्च 2022 को शादी होनी निश्चित हुई है। इस शादी में शामिल होने के लिए उसकी बहन सुनीता वासी किरतान उनके घर आई हुई थी। वह, बेटी पूजा और सुनीता 14 फरवरी को दोपहर दो बजे बाइक पर किसी काम से काबरेल जा रही थीं। बाइक उसकी बहन सुनीता चला रही थी। उसकी बेटी पूजा पीछे बैठी थी। जब वे चत्तर सिंह की ढाणी के पास बगला रोड पहुंचे तो काबरेल की तरफ से एक पिकअप चालक लापरवाही से गाड़ी चलाता हुआ आ रहा था। उसने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के कारण तीनों को चोट आई। निजी अस्पताल में सुनीता की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed