फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman stabbed the woman in cell

महिला सैल में ही महिला पर चाकू से वार

Thu, 25 Sep 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 25 Sep 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman stabbed the woman in cell

लघु सचिवालय स्थित महिला सेल में अपनी दोहती के साथ पहुंची एक बुजुर्ग महिला पर लड़का पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन


दोहती के ससुराल पक्ष ने बुजुर्ग महिला के साथ उनकी पुत्र-वधु के कपड़े फाड़ दिए तथा बेटी के साथ मारपीट की। लड़की की मां, नानी और मामी को घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया, वहीं महिला सैल ने इस तरह के किसी भी झगड़े से इंकार किया है।

दरअसल, मामला महिला सैल में लड़का-लड़की पक्ष के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद का है। लड़की पक्ष से रावलवास के लड़की की मां मीना, नानी फूलपति, मामी सुमन व मौसेरा भाई राजू तथा मौसा फुलकुमार आया हुआ था।
विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी लड़की की नानी फूलपति ने आरोप लगाया कि महिला सेल के सामने ही लड़का पक्ष से आए एक व्यक्ति ने उसके जमाई फुलकुमार पर चाकू से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बीच-बचाव करने लगी और चाकू उसकी बाजू पर लगा। लड़का पक्ष ने उसकी बेटी मीना के साथ मारपीट की और बहू सुनीता के कपड़े फाड़ डाले।

पुलिस ने मौके पर ही उन्हें वहां पकड़ लिया। महिला ने बताया कि उसकी दोहती की शादी मिलगेट एरिया में की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

पिछले तीन महीने से उनके बीच विवाद बढ़ गया। मामला महिला सैल में पहुंच गया। बुधवार को दोनों पक्षों को महिला सैल की ओर से बुलाया गया था।

जब वे सेल के सामने पहुंचे तो लड़का पक्ष ने हमला बोल दिया। घायल तीनों महिलाओं का सामान्य अस्पताल में उपचार करवाया गया है।

पुलिस बोली समझौता हो गया
मामले के बारे में जब कोर्ट कांप्लेक्स चौकी इंचार्ज रघुवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विवाद हुआ था लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

महिला सैल का झगड़े से इंकार
वूमन सैल में कोई झगड़ा नहीं हुआ। सैल में फूलपति या सुमन नाम की कोई महिला नहीं आई।
बिमला इंस्पेक्टर वूमन सेल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed