फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman sitting on dharna in police post to get son living with husband

पति के पास रह रहे बेटे को पाने के लिए पुलिस चौकी में धरने पर बैठी महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman sitting on dharna in police post to get son living with husband
बरवाला। शहर की पुराना बस अड्डा पुलिस चौकी के सामने वीरवार सुबह एक महिला धरना पर बैठ गई। महिला का आरोप था कि उसका पति उसके 10 साल के बेटे को दो दिन पहले ले गया, लेकिन पुलिस उसकी तलाश नहीं कर रही है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रह्लाद राय मौके पर पहुंचे और महिला की गुहार सुनी। उन्होंने कहा कि वह जल्द बच्चे को ढूंढ निकालेंगे। इसके बाद महिला धरने से उठी।
विज्ञापन

उधर, दोपहर बाद पुलिस बच्चे व उसके पिता को हिसार से बरवाला पुलिस स्टेशन ले आई और उसके बरवाला के एसडीएम राजेंद्र कुमार के समक्ष बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने महिला, उसके दोनों बच्चों और महिला के पति को हिसार में सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। जहां से लड़के को उसके पिता के साथ जबकि लड़की को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पति को छोड़कर युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही महिला
पुलिस चौकी में धरने ने वाली महिला के दो बच्चे हैं, इनमें एक लड़का व एक लड़की है। करीबन दो तीन माह पहले से महिला अपने पति को छोड़कर बच्चों सहित शहर के एक युवक के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। इस दौरान महिला का पति पुलिस की मदद से अपने बच्चों से मिला। इस बीच महिला का पति अपने बेटे को लेकर चला गया था। इस पर महिला ने चौकी पहुंच बेटे को दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed