फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman shot in balcony dispute

छज्जे के विवाद में महिला को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman shot in balcony dispute
गोली लगने से घायल महिला शारदा देवी उपचाराधीन - फोटो : Hisar
हांसी। मंडी सैनियान में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने मकान के छज्जे के विवाद में महिला को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से घायल 40 वर्षीय शारदा देवी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत में सुधार है। वहीं पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल महिला के ससुर हरि सिंह ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसियों के साथ छज्जे को लेकर विवाद हुआ था, जो पंचायत में सुलझ गया था। बुधवार को दीवार को लेकर महिलाओं में झगड़ा हो गया। इसके बाद पड़ोसी राजेश लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर में घुस आया और उस पर दो फायर किए, गनीमत रही कि वह बच गया। इसके बाद राजेश ने शारदा को गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि हांसी शहर में चार दिन पहले राम सिंह कॉलोनी में पूर्व फौजी ऋतु राज यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अभी उस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed